फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli, UP police unearthed a gang and 9 car recovered

यूपी में अंतरराज्य गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दबोचे दो आरोपी, चोरी की 9 कार बरामद

Mon, 26 Nov 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Mon, 26 Nov 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
Shamli, UP police unearthed a gang and 9 car recovered
पकड़े गए दो आरोपी और नौ कार बरामद - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली में आदर्श मंडी पुलिस और स्वॉट टीम ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो चोरों को पकड़ा है। जिनके पास से पुलिस टीम को चोरी की नौ गाड़ियां मिली हैं।

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी अजय कुमार सिंह ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अपराधियों के खिलाफ सीओ सदर अशोक कुमार सिंह, थानाप्रभारी सुनील सिंह के नेतृत्व में टीम गठित करके अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। स्वॉट टीम और आदर्श मंडी पुलिस शहर के एसटी तिराहे पर रविवार रात चेकिंग कर रही थी। एसटी तिराहे के पास पेट्रोल पंप के सामने पुलिस टीम ने शामली के मोहल्ला गुलशन नगर शामली औसफ रब्बानी व मूल निवासी मोहल्ला नियाजपुरा थाना कोतवाली सदर मुजफ्फरनगर और मौहम्मद हसन मोहल्ला विजय मौजपुर थाना सीलमपुर पुरानी दिल्ली को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को दोनों आरोपियों को थाने ले आई और पूछताछ शुरू की। पुलिस ने दोनों चोरों की निशानदेही पर चोरी की पांच सेंट्रो, तीन वैगनार कार और एक अन्य कार बरामद की।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी धोखाधड़ी कर फर्जी आरसी और फर्जी नंबर प्लेट लगाकर नकली दस्तावेजों को असल के रूप में प्रयोग करते थे। बताया कि वे दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा व आसपास के इलाकों से वाहन चोरी करते थे। उसके बाद चोरी किए गए वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर व फर्जी आरसी तैयार कर नकली को असली के रूप में प्रयोग करके 40 हजार रुपये से लेकर डेढ़ लाख रुपये से अधिक दामों पर बेचा जाता था। 

एसपी ने बताया कि पकड़े गए अंतरराष्ट्रीय वाहन चोर के खिलाफ मुजफ्फरनगर सदर व दिल्ली में नौ मुकदमे दर्ज हैं। दिल्ली-गाजियाबाद, नोएडा, हरियाणा व आसपास के इलाकों में वाहनों को चुरा कर बेचते थे। पकडे़ गए दोनों चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed