फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli, Sugarcane payment was not made and, report against Sugar Mill's Principal and MD

यूपी: नहीं हुआ गन्ना भुगतान, शुगर मिल के अध्याशी और एमडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 23 Jan 2019 01:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 23 Jan 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
Shamli, Sugarcane payment was not made and, report against Sugar Mill's Principal and MD
भाजपा नेता समेत चार पर केस दर्ज

किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने में विफल शामली शुगर मिल के खिलाफ प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने तीखे तेवर दिखाए। मंत्री ने फोन पर जिलाधिकारी को मिल के अध्यासी और एमडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। इस पर गन्ना समिति सचिव की तरफ से कोतवाली में मिल प्रबंधन के खिलाफ देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। साथ ही जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि शासन ने शामली शुगर मिल की आरसी भी जारी कर दी है। 

विज्ञापन


भुगतान नहीं मिलने के कारण किसान सात दिन से शुगर मिल बंद कर धरने पर बैठे हैं। कलक्ट्रेट में भी किसानों का धरना चल रहा है। मिल द्वारा भुगतान में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने शाम को फोन पर डीएम को मिल के अध्याशी और मैनेजिंग डायरेक्टर आरबी खोखर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने शुगर मिल की चीनी को कुर्क कर नीलामी कर भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित कर किसानों का भुगतान शीघ्र कराने को कहा। इस पर मंगलवार देर रात सहकारी गन्ना विकास समिति शामली के सचिव प्रभारी मुकेश राठी की तरफ से चीनी मिल शामली के अध्यासी जीके शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरबी खोखर और संयुक्त प्रबंध निदेशक विवेक विश्वनाथन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि सचिव की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed