फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli News: two youths died after a Brezza car collided with DCM

Shamli News: डीसीएम से टकराई ब्रेजा कार, दो युवकों की मौत, एक घायल, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 06 Mar 2023 11:53 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 06 Mar 2023 11:53 AM IST
सार

शामली जनपद के कांधला में आज सुबह एक सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि यहां स्विफ्ट को ओवरटेक करते समय हादसा हुआ। हादसे में स्विफ्ट चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Shamli News: two youths died after a Brezza car collided with DCM
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के कांधला-बुढ़ाना मार्ग पर डांगरौल गांव के निकट सोमवार सुबह स्विफ्ट को ओवरटेक करते समय ब्रेजा कार डीसीएम से टकरा गई। हादसे ब्रेजा कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे चल रही स्विफ्ट ब्रेजा से जा भिड़ी। स्विफ्ट का चालक गंभीर घायल हो गया। 

विज्ञापन


सुन्ना गांव निवासी सागर (25) पुत्र ब्रजवीर, विकास उर्फ विक्की (28) पुत्र संजय और विकास पुत्र भगत सिंह ब्रेजा कार से कांधला की ओर अपने गांव जा रहे थे। डांगरौल गांव के पास आगे चल रही स्विफ्ट को ओवरटेक करने के दौरान उनकी कार सामने से आ रही डीसीएम से भिड़ गई। इसके बाद पीछे से स्विफ्ट उनकी कार से टकरा गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: HOLI: होलिका दहन पर नहीं होगा भद्रा का साया, 30 साल बाद बना दुर्लभ योग, राशि अनुसार शुभ मुहुर्त में करें पूजन
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में ब्रेजा सवार सागर और विकास उर्फ विक्की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि विकास पुत्र भगत सिंह घायल हो गया। स्विफ्ट में सवार सुन्ना गांव निवासी चिराग पुत्र प्रदीप भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हादसे की सूचना मिलने पर युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed