{"_id":"609aa5228ebc3ed1fd08392b","slug":"shamli-market-is-not-getting-less-crowded-the-risk-of-spreading-the-infection-increases","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शामली : बाजार में कम नहीं हो रही भीड़, संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा, पुलिस ने दुकानदारों को दी कड़ी हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली : बाजार में कम नहीं हो रही भीड़, संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ा, पुलिस ने दुकानदारों को दी कड़ी हिदायत
Tue, 11 May 2021 09:09 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 11 May 2021 09:09 PM IST
विज्ञापन
shamli police
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में कोरोना कर्फ्यू में कुछ दुकानदार ईद के त्योहार के मद्देनजर सामान बेचने के लिए कोरोना संक्रमण की परवाह न करते हुए जान जोखिम में डालकर प्रतिबंधित दुकानों को चोरी-छिपे खोल रहे हैं। पुलिस ने बाजार में इस तरह की दुकानों को बंद कराया और दुकानदारों को कार्रवाई करने की कड़ी हिदायत दी। उधर, पुलिस ने सड़कों पर बेवजह घूमने वाले वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू में दैनिक उपयोग की वस्तुओं को सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने की छूट है। बाकी दुकानों को बंद रखने के निर्देश हैं, इसके बावजूद प्रतिबंधित दुकानों के बाहर दुकानदार सुबह ही खड़े हो जाते हैं और ग्राहकों से सामान के बारे में पूछते हैं। फिर शटर खोलकर ग्राहक को अंदर घुसाकर बाहर से शटर डाल देते हैं।
विज्ञापन
ईद का त्योहार नजदीक आने के कारण दुकानदार सामान बेचने के लिए यह जोखिम उठा रहे हैं। मंगलवार को सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ बाजार में घूमकर प्रतिबंधित दुकानों में शटर के अंदर ग्राहक मिलने पर कड़ी फटकार लगाते हुए बंद कराया। बाजारों में दुकानों पर भीड़ में सोशल डिस्टेंस का पालन न होने से कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बना रहता है। उधर, सड़कों पर बेवजह घूमने वाले वाहनों के पुलिस ने चालान किए।
विज्ञापन
कैराना में भी चोरी छिपे खुल रही प्रतिबंधित दुकानों को पुलिस ने बाजार में घूमकर बंद कराया। दोपहर 12 बजे पुलिस ने दैनिक उपयोग वाली खुली दुकानों को बंद कराया। इसके बाद पुलिस सड़क पर घूमने वाले करीब 120 से अधिक वाहनों के चालान किए।