शामली: कोचिंग सेंटर में छात्राओं की दबंगई, जमकर चले बेसबॉल बैट और हॉकी-डंडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के अनुसार घटना एक दिन पहले की है। यहां मंडी मारशगंज में स्थित कोचिंग सेंटर में सीट पर बैठने को लेकर दो छात्राओं के बीच विवाद हुआ था। जिसके अगले दिन एक गुट की छात्राएं हाथों में बेस बॉल बैट, हॉकी व डंडे लेकर कोचिंग सेंटर पहुंच गईं और दूसरे गुट की छात्राओं से जमकर मारपीट की।
सूचना पर महिला थाना और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की तीन-तीन छात्राओं को पकड़कर महिला थाने लाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की छात्राओं के परिजनों को बुलाया। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर उन्हें परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
महिला थाना प्रभारी का कहना है छात्राओं को भविष्य में इस तरह की हरकत न करने की हिदायत दी गई है। साथ ही कोचिंग सेंटर संचालक को भी अपने छात्र छात्राओं को अनुशासन में रखने और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।