Shamli: उधार दिए पांच लाख वापस न मिलने पर दंपती भूख हड़ताल पर बैठे, पुलिस-प्रशासन हुआ सक्रिय
सोशल मीडिया पर भूख हड़ताल की जानकारी मिलते ही आरोपी व्यक्ति अपनी पत्नी संग घर से चला गया। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते हुए एलआईयू भी सक्रिय हो गई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चौसाना के गांव खोड़समा में जयवीर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने करीब एक वर्ष पूर्व गांव के एक व्यक्ति को पांच लाख रुपये उधार दिए थे। आरोप है कि अब वह व्यक्ति पैसे नहीं लौटा रहा है। कई दिनों से वह टालता आ रहा है। इस मामले में गांव में पंचायत हुई, आरोपी ने उनकी बेटी की शादी में पैसे का वायदा किया।
पीड़ित पक्ष ने बताया कि शादी के समय कर्जा लेकर बेटी की शादी को संपन्न किया। पीड़ित दंपती पैसे की मांग करता रहा, लेकिन आरोपी ने पैसे नहीं लौटाए। जिससे क्षुब्ध पीड़ित दंपती ने दो दिन पूर्व आरोपी के घर के बाहर धरना दे दिया और सोमवार सुबह हसे भूख हड़ताल शुरू कर दी।
सोशल मीडिया पर भूख हड़ताल की जानकारी मिलते ही आरोपी व्यक्ति अपनी पत्नी संग घर से चला गया। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर खबर वायरल होते हुए एलआईयू भी सक्रिय हो गई है और पल-पल की जानकारी ले रही है। चौकी प्रभारी चौसाना समयपाल अत्री भी भूख हड़ताल कर रहे दंपती से मिलने के लिए गांव में पहुंचे और आरोपी से बात कर पैसे वापस कराने की बात कही। लेकिन दंपती ने रुपये मिलने तक भूख हड़ताल खत्म करने से इंकार कर दिया।
कर्ज में डूबा है पीड़ित दंपती का परिवार
बैंक से कर्ज लेकर उधार देना वाला दंपती बेटी की शादी के बाद से कर्जे में डूबा है। पीड़ित दंपती को आस थी कि उधारी के पैसे आएंगे तो कर्जा उतर जाएगा। लेकिन अब बैंक से भी कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ गया। जिससे परेशान होकर वह भूख हड़ताल पर बैठ गए।
आरोपी ने दी जहर खाने की धमकी
पीड़ित दंपती के परिजनों ने बताया कि जिस व्यक्ति पर उधारी है, वह घर से चला गया है और जाते हुए धमकी देकर गया है कि एसएसपी ऑफिस पर जा रहा हूं और वहां जहर खाकर तुम्हारा नाम लूंगा, फिर लेना पैसे। आरोपी की धमकी से पीड़ित का परिवार परेशान है। पीड़ित परिवार ने एलआईयू के अधिकारियों को भी पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है।