फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shamli: Bloody clash in sand mining scandal, six injured, police arrested eight

शामली: रेत खनन की रंजिश में खूनी संघर्ष, छह घायल, पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2020 08:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 27 Aug 2020 08:55 PM IST
सार

  • - पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया
  • - बरसात के सीजन में भी यमुना में किया जा रहा खनन 

विज्ञापन
Shamli: Bloody clash in sand mining scandal, six injured, police arrested eight
अवैध रेत खनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में कैराना थानाक्षेत्र में यमुना में रेत खनन की रंजिश में दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटों में जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें छह लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस की ओर से आठ नामजद और पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब नौ बजे गांव बसेड़ा में नजरा और इमरान गुट के बीच झगड़ा हो गया। बताया गया कि दोनों गुटों में यमुना में रेत खनन को लेकर रंजिश चल रही है। आपसी भिड़ंत में रिफाकत, इमरान, नजरा, बिलाल, सोनू व मुनसाद घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गुरुवार  को एसआई की ओर से आठ नामजद आरोपियों नजरा, बिलाल, रिफाकत, सोनू, मुनसाद, इमरान, नूरदीन व वादिल तथा पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों पक्षों ने यमुना नदी से रेत निकालने को लेकर एक-दूसरे पर लाठी-डंडे व ईंटों से प्रहार किया तथा जान से मारने की नियत से मारपीट की गई और पत्थरबाजी कर एक-दूसरे को घायल किया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed