फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shameful! Father sexually assaulted on his minor daughter, and FIR filed in police station

शर्मनाक! पत्नी को नशीली गोली खिलाकर करता रहा नाबालिग बेटी से दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

Thu, 13 Sep 2018 09:01 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 13 Sep 2018 09:01 PM IST
विज्ञापन
Shameful! Father sexually assaulted on his minor daughter, and FIR filed in police station
फाइल फोटो

यूपी में मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। पिता ही करीब छह माह से पत्नी को नींद की गोली खिलाकर नाबालिग बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। कुछ दिन पूर्व महिला ने शक होने पर दवा न खाकर देर रात रंगेहाथ पति को बेटी के साथ पकड़ लिया। पहले मामले को पारिवारिक स्तर पर सुलझाने की कोशिश की गई। विवाद बढ़ने पर महिला ने अपनी बेटी के साथ थाने में जाकर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराते हुए फरार आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला गुरुवार सुबह अपनी 14 साल की बेटी को लेकर कोतवाली पहुंची। महिला ने इंस्पेक्टर प्रभाकर केंतुरा को तहरीर देकर अपने पति पर बेटी के साथ छह माह से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

इंस्पेक्टर केंतुरा के मुताबिक पूछताछ में महिला ने बताया कि पिछले करीब छह माह से पति उसे दर्द की दवा बताकर नींद की गोली खिलाता आ रहा है। पत्नी को नींद की गोली देने के बाद आरोपी अपनी नाबालिग बेटी के साथ रात में दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर डराता-धमकाता था, जिसके चलते किशोरी विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। महिला के अनुसार कुछ दिन से बेटी से अचानक बढ़ी नजदीकी से उसे पति पर शक हुआ, जिसके बाद कुछ दिन पूर्व जब पति ने उसे नींद की गोली दर्द की दवा बताकर दी तो उसने नहीं खाई और चुपचाप लेट गई। महिला ने बताया कि उसने देखा कि पति ही बेटी के साथ जबरन संबंध बना रखा है। इससे खफा महिला ने आरोपी पति को मौके पर ही पकड़कर उससे विरोध जताया। 

आरोप है कि आरोपी मां-बेटी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। कुछ दिन मामले को पारिवारिक स्तर पर निपटाने की कोशिश की गई, लेकिन गुरुवार को मां अपनी बेटी को लेकर थाने जा पहुंची। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है, जबकि फरार हुए पिता की तलाश में दबिश दी जा रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed