फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shaheed Mangal Pandey College at number five in uploading e-content

ई-कंटेंट अपलोड करने में शहीद मंगल पांडेय कॉलेज पांचवें नंबर पर

Thu, 01 Apr 2021 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
Shaheed Mangal Pandey College at number five in uploading e-content
ई-कंटेंट अपलोड करने में शहीद मंगल पांडेय कॉलेज पांचवें नंबर पर
विज्ञापन

मेरठ। ऑनलाइन कक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए ई-पोर्टल पर मेरठ का शहीद मंगल पांडेय महिला डिग्री कॉलेज पांचवें नंबर पर और कॉलेजों को प्रेरित करने पर सीसीएसयू पहले नंबर पर रहा है। सबसे ज्यादा ई-कंटेंट अपलोड कराने में आगरा विवि नंबर एक पर है। सीसीएसयू के परिक्षेत्र में नौ जिलों से एक भी शिक्षक अधिक ई-कंटेंट अपलोड कराने में टॉप-10 में जगह नहीं बना पाया है।

प्रदेश सरकार ने कोरोना के समय ऑनलाइन पढ़ाई के लिए प्रदेश के सभी शिक्षकों से heecontent.upsdc.gov.in पोर्टल पर अपने लेक्चर अपलोड कराने को कहा था। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए सबसे अधिक उच्च गुणवत्ता के लेक्चर अपलोड करने पर सम्मान देने की बात भी कही थी। पूरे प्रदेश के विवि-कॉलेजों से ई-लेक्चर अपलोड किए जाने को छह महीने से अधिक समय दिया गया था। बुधवार को उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से पूरे प्रदेश में सबसे अधिक ई-कंटेंट अपलोड करने वाले विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शिक्षकों की सूची जारी की गई। कॉलेजों की सूची में टॉप 07 में सीसीएसयू के नौ जिलों में दो कॉलेजों ने जगह पाई है। क्षेत्रीय उच्च शिक्षाधिकारी डॉ. राजीव गुप्ता ने बताया कि ई-कंटेंट अपलोड करने के मामले में पहले नंबर पर कु. मायावती गर्ल्स कॉलेज बादलपुर गौतमबुद्घनगर है और पांचवें नंबर पर मेरठ के माधवपुरम स्थित शहीद मंगल पांडेय गर्ल्स कॉलेज रहा है। ये दोनों ही राजकीय कॉलेज हैं। शिक्षकों में टॉप-10 की सूची में एक भी सीसीएसयू के परिक्षेत्र मेरठ-सहारनपुर मंडल के जिलों का नहीं है। इनमें पहले चार नंबर पर आगरा विवि के शिक्षक हैं। सबसे ज्यादा ई-कंटेंट अपलोड करने में आगरा विवि 13566 के साथ पहले, लखनऊ विवि 9349 कंटेंट से दूसरे और गलगोटिया विवि 6118 ई-कंटेंट के साथ तीसरे नंबर पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed