फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Shadow Corona's awe at hotel business

होटल कारोबार पर छाया कोरोना का खौफ

Sun, 15 Mar 2020 02:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shadow Corona's awe at hotel business
होटल कारोबार पर छाया कोरोना का खौफ
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना वायरस की दहशत का असर शहर के होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर भी पड़ा है। पर्यटन क्षेत्रों में जाने वाले लोगों ने कोरोना के डर से होटलों में बुकिंग कैंसल कर दी है। शहर में गुलजार रहने वाले बहुत से होटल और रेस्टोरेंट इस समय खाली पड़े हैं। होटलों और रेस्टोरेंटों की सेल 80 प्रतिशत तक गिर गई है। वहीं अधिकांश रेस्टोरेंट संचालकों के लिए खर्चा निकालना तक मुश्किल हो गया है। कुछ संचालकों ने तो परिस्थितियों को देखते हुए होटल तक बंद कर दिए हैं।
शहर में करीब 400 होटल हैं। होटल एसोसिएशन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बड़े होटल करीब 65 हैं। कोरोना के डर के चलते होटलों में होने वाली बर्थडे पार्टी और अन्य पार्टियां कैंसल हो गई हैं। होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुबोध गुप्ता (सम्राट हैवेंस) ने बताया कि कारोबार 15 दिन में 80 प्रतिशत तक घट गया है। गेस्ट एंट्री 20 से 30 प्रतिशत रह गई। कोरोना के भय के चलते सर्वाधिक प्रभाव होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर पड़ा है। एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल (सेवन इलेवन रेस्टोरेंट) ने बताया कोरोना के भय के चलते सामूहिक आयोजनाें में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। प्रशासन को सक्रिय रूप से आगे आकर सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर ध्यान देना चाहिए। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह (करनैल होटल) ने बताया कि बड़े होटलों और रेस्टोरेंट की सेल इस हद तक घट गई है कि प्रतिदिन का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया है। चिकन और अंडे को लेकर भ्रांति के चलते लोग मांसाहार से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में चिकन के दामों में भी 75 प्रतिशत तक गिरावट आ गई है।
विज्ञापन

छोटे रेस्टोरेंट हुए बंद
कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, बाईपास सहित परतापुर में कई स्थानों पर अधिकांश छोटे रेस्टोरेंट फिलहाल बंद हो गए हैं। बाईपास स्थित होटल व रेस्टोरेंट संचालक देवेंद्र कुमार ने बताया कि कोरोना के डर के चलते ग्राहक नहीं आ रहे हैं। ऐसे में औसत नहीं निकल रहा है। इसके चलते होटल बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडे, चिकन की मांग घटी
सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के बीच अंडे और चिकन की डिमांड पूरी तरह घट गई है। थोक विक्रेता सुदेश राणा ने बताया कि पूर्व में चिकन का थोक में रेट 100 प्रति किलो और रिटेल में 160 प्रति किलो तक था, जो कोरोना के डर के चलते अब थोक में 30 प्रति किलो तो रिटेल में 40 से 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। पूर्व में एक अंडा रिटेल में 4.50 रुपये का था, जो अब 2.90 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed