फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   shadi ke liye paisa nhi mila to tower pr chada

शादी के लिए पैसा न मिला तो टॉवर पर चढ़ा

Tue, 10 Apr 2018 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Apr 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
shadi ke liye paisa nhi mila to tower pr chada
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
 शादी के लिए पैसा न मिलने पर एक युवक सोमवार तड़के तेजगढ़ी स्थित बीएसएनएल के टॉवर पर जा चढ़ा। दमकल विभाग की हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन से पुलिस ने किसी तरह युवक को नीचे उतारा।
शास्त्रीनगर निवासी विवेक उर्फ धर्मवीर बीएड कर रहा है। उसके पिता का पत्थर का काम है। युवक की 18 अप्रैल को शादी है। पुलिस के अनुसार युवक और उसकी मां का बैंक में ज्वाइंट अकाउंट है, जिसमें तीन लाख रुपये हैं। युवक का कहना है कि उसकी मां शादी के लिए सारे पैसे नहीं दे रहीं। वह अभी एक लाख और बाकी पैसा शादी के समय बैंक खाते से निकालने की बात कह रही है। सोमवार सुबह करीब पौने छह बजे युवक बीएसएनल के ऑफिस में पहुंचा और टॉवर पर चढ़ गया। सूचना पर एसओ मेडिकल सतीश कुमार पहुंचे और जानकारी ली। बाद में फायर ब्रिगेड की हाईड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन को भी बुला लिया गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने हाथ जोड़े और कहा कि जैसी शादी चाहेगा ऐसी ही शादी कर दी जाएगी। इस दौरान तेज हवा के दौरान बारिश आई तो सभी की सांसे अटक गईं। इसके बाद पुलिस ने हाथ जोड़कर एनाउंस करते हुए कहा कि शादी के लिए जितना पैसा चाहेगा उतना मिल जाएगा। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद युवक टॉवर से उतारा गया।
विज्ञापन


पैसा न मिला तो फिर चढ़ जाऊंगा
थाने में युवक ने पुलिस से कहा कि यदि उसे पैसा नहीं मिला तो वह फिर से टॉवर पर चढ़ जाएगा। बाद में युवक के परिजन भी थाने पहुंचे। युवक ने कहा कि वह माफी मांगता है कि उस पर रिपोर्ट दर्ज न की जाए। एसओ मेडिकल सतीश कुमार का कहना है कि युवक के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल पहले भी चढ़ा था एक छात्र
तेजगढ़ी स्थित बीएसएन ऑफिस में स्थित टॉवर पर पांच साल पहले भी गढ़ निवासी एक छात्र चढ़ गया था। चार घंटे तक ड्रामा चला। बाद में पुलिस के समझाने पर युवक खुद ही उतरकर आया। युवक का आरोप था कि मार्कशीट को लेकर वह चक्कर काट रहा है और उसकी मार्कशीट नहीं बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed