{"_id":"5bd86e5bbdec22698559214a","slug":"sexual-assault-on-married-woman-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दोस्तों के साथ मिलकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, फिर ऐंठ लिए 50 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दोस्तों के साथ मिलकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म, फिर ऐंठ लिए 50 हजार
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर शहर में एक विवाहिता ने युवक पर दुष्कर्म कर मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींचने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने नेट पर उसे वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार ऐंठने के साथ ही अपने दो दोस्तों समेत कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बताया कि वह करीब छह माह पूर्व एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती थी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने पति की गैर मौजूदगी में एक बार उसके साथ दुष्कर्म कर मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। इसकी जानकारी पीड़िता ने आरोपी की पत्नी को दी तो उसने भी पति का साथ देते हुए फोटो डिलीट करने का आश्वासन देकर विवाहिता से 50 हजार रुपये ऐंठ लिए।
विज्ञापन
आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए दोस्तों के साथ मिलकर उससे कई बार विवाहेतर संबंध बनाए। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने आपत्तिजनक फोटो उसके पति को दिखा दिए।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित दंपति ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थक-हारकर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली, जिस पर पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/