फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sex racquet found in the garb of parlor

पार्लर की आड़ में चलता मिला सेक्स रैकेट

Mon, 20 May 2019 04:29 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Mon, 20 May 2019 04:29 AM IST
विज्ञापन
Sex racquet found in the garb of parlor
पकड़े गए युवक युवतियां - फोटो : अमर उजाला
मेरठ। कबाड़ी बाजार के कोठों पर सील लगने के बाद पॉश इलाकों में सेक्स रैकेट शुरू हो गए हैं। रविवार को नौचंदी पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने शास्त्रीनगर सेक्टर तीन में छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से मकान मालिक, ग्राहक युवक और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। वहां पर दो नाबालिग लड़कियां भी मिलीं। इसके अलावा भारी तादात में आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

रविवार दोपहर एएचटीयू को सूचना मिली कि नौचंदी क्षेत्र के शास्त्रीनगर सेक्टर तीन के एक मकान में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद एएचटीयू प्रभारी बृजेश कुमार और महिला दरोगा लतेश वर्मा ने टीम के साथ छापा मारा। इस दौरान नौचंदी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया तो मकान मालिक कपिल पुलिस से भिड़ गया। इस पर पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया।  घर के अंदर एक ग्राहक युवक, दो महिलाएं और दो किशोरियां भी मिलीं। पूछताछ में पता चला कि  25 अप्रैल से मकान में देह व्यापार चल रहा है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एएचटीयू ने बताया कि मकान मालिक कपिल निवासी शास्त्रीनगर, ग्राहक शुभम जैन निवासी शास्त्रीनगर, एक महिला निवासी ब्रह्मपुरी, और दूसरी विजय नगर, गाजियाबाद निवासी के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। नाबालिग लड़कियां शास्त्रीनगर और गाजियाबाद की रहने वाली हैं। आरोपियों को जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं नाबालिगों का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉल करके बुलाते थे ग्राहक
पुलिस के अनुसार, आसपास के लोगों को पता था कि यहां ब्यूटी पार्लर चलता है। लेकिन कुछ युवाओं के आने से उन्हें शक था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कॉल करके ग्राहक बुलाते थे। ग्राहकों को वाहन दूर खड़ा करने को कहा जाता था। एक आरोपी महिला ने मकान मालिक के साथ मिलकर धंधा शुरू किया था। दिन में एक ग्राहक से हजार से दो हजार रुपये तक लिए जाते थे, जबकि रात का रेट दो से तीन हजार तक होता था।

नाबालिग बोली, बंधक बनाकर रखा
एक
लड़की ने पुलिस को अपनी उम्र 16 साल तो दूसरी ने 17 साल बताई। दोनों ने कहा कि उन्हें मकान में सफाई करने के नाम पर लाया गया था। उसके बाद बंधक बनाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। एक किशोरी ने बताया कि उसे नशे की गोलियां देकर कई दिन तक कमरे में बंद रखा। पुलिस का कहना है दोनों लड़कियों के परिजनों से संपर्क किया गया है।
कोठे बंद, पॉश इलाके बदनाम
यह पहला मामला नहीं है, जब पॉश कॉलोनियों में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। इससे पहले भी शास्त्रीनगर, जागृति विहार, कंकरखेड़ा, और गंगानगर में सेक्स रैकेट पकड़े जा चुके हैं। कबाड़ी बाजार स्थित कोठे जहां कोर्ट के आदेश पर बंद हो गये हैं।
आरोपियों को पीटने का प्रयास
पुलिस ने जब छापा मारा तो आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान पड़ोस की एक महिला ने चप्पल निकाली और मकान मालिक को फेंककर मारी। कहा कि यहां रहना भी बदनाम कर दिया। इसके बाद महिलाओं को भी पीटने की कोशिश की गई।

ग्राहक ने जोड़े हाथ, बचा लो
मौके से मिला ग्राहक शुभम जैन पुलिस से हाथ जोड़कर छोड़ने की विनती करते नजर आया। उसने बताया कि वह 12 सौ रुपये देकर आया था। उसे कॉल करके बुलाया था। महिला ही कॉल करके बुलाती थी। महिला के मोबाइल में 30 से अधिक संदिग्ध नंबर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed