फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sex racket, found in school, the police are shocked when they enter the room

भंडाफोड़ : स्कूल में अवैध कब्जा कर चलाया जा रहा था सेक्स रैकेट, बरामद हुई अश्लील सामग्री

Mon, 15 May 2017 02:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 15 May 2017 02:31 PM IST
विज्ञापन
Sex racket, found in school, the police are shocked when they enter the room
स्कूल में बने कमरे में चल रहा था सेक्स रैकेट

मेरठ में थाना देहली गेट क्षेत्र के लाला बाजार में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने सोमवार को भंडाफोड़ किया। बड़ी बात यह है कि सेक्स रैकेट किसी के घर में नहीं बल्कि एक सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध कब्जा कर चलाया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर सारी जानकारी लेते हुए एक महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह धंधा कब से चल रहा था।  

विज्ञापन


बता दें कि पुलिस ने जैसे ही मकान पर छापेमारी की तो युवक और युवतियां मौके से भाग गए। हालांकि पुलिस ने सेक्स रैकेट संचालिका को हिरासत में ले लिया। दरअसल, बात यह है कि मेरठ में देहली गेट क्षेत्र में एक सरकारी स्कूल के परिसर में अवैध रूप से रह रही महिला से कोर्ट के आदेश पर कब्जा खाली कराने पहुंची पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। स्कूल परिसर में अवैध रूप से काबिज महिला स्कूल के परिसर में सेक्स रैकेट का संचालन कर रही थी। पुलिस को देख घर में मौजूद कई युवतियां भाग खड़ी हुईं। घर से भारी मात्रा में सामग्री बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन

महिला ने पिछले काफी वर्षों से कब्जा किया हुआ है

Sex racket, found in school, the police are shocked when they enter the room
अश्लील सामग्री बरामद हुई

लाला का बाजार क्षेत्र के कानूनगोयान मौहल्ले में गोयनका सरकारी स्कूल है। स्कूल के एक हिस्से पर एक महिला ने पिछले काफी वर्षों से कब्जा किया हुआ है। जिसका मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इस मामले में कोर्ट ने भवन स्वामी के पक्ष में निर्णय सुनाते हुए पुलिस को मकान से अवैध कब्जा खाली कराने के आदेश दिए थे। सोमवार को सीओ कोतवाली रणविजय सिंह और इंस्पेक्टर देहलीगेट मिथलेश उपाध्याय, बीएसए मोहम्मद इक़बाल के निर्देश पर थाने की पुलिस महिला से कब्जा कराने के लिए गई थी। सीओ कोतवाली ने बताया कि महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही हैं। हालांकि वे पुलिस को चकमा देकर भाग गए। इसके अलावा स्कूल के कमरे से भारी मात्रा में अश्लील सामग्री भी बरामद हुई।
 
पुलिस ने बताया कि स्कूल के एक हिस्से में अवैध कब्जा कर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने महिला संचालिका को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed