फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sewer jetting machines before they open

चलने से पहले ही खुलने लगीं सीवर जेटिंग मशीनें

Sat, 06 Apr 2019 03:31 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 06 Apr 2019 03:31 AM IST
विज्ञापन
Sewer jetting machines before they open
जैटिंग मशीन - फोटो : अमर उजाला
 सात माह पहले खरीदी गईं सीवर जेटिंग मशीनें सड़क पर उतरने से पहले ही खुलने लगी हैं। छह माह बाद गाड़ियां सहारनपुर से बनकर लौट तो आईं, लेकिन छीपीटैंक पहुंचते ही मैकेनिकों ने गाड़ियों को खोलना शुरू कर दिया। दिनभर सीवर जेटिंग मशीनों को ठीक किया गया। हालांकि जलकल के अधिकारी इसे मशीनों की टेस्टिंग बताते रहे।
विज्ञापन

नगर निगम ने शहर की सीवर व्यवस्था को सुधारने के लिए बीते साल अगस्त माह में छह वाहन खरीदे थे। सभी पर सीवर जेटिंग सिस्टम असेंबल करने के लिए सहारनपुर भेजा था। इनकी खरीद पर पौने दो करोड़ रुपये का खर्च बताया जा रहा है। दो माह में गाड़ी तैयार होकर आनी थी, लेकिन छह माह बाद मशीनें मेरठ पहुंची हैं।  सहारनपुर से छीपीटैंक पहुंची सीवर जेटिंग मशीनों की दिनभर रिपेयरिंग चली। पांच-छह मैकेनिक गाड़ियों को ठीक करने में जुटे रहे। ऐसे में मशीनों की गुणवत्ता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

वारंटी के सात माह खत्म
कंपनी किसी भी गाड़ी को एक साल फ्री सर्विस देती है। तीन साल तक वारंटी होती है। ऐसे में वारंटी के सात माह बिना वाहन चलाए ही निकल गए। वहीं एक फ्री सर्विस ही बची है।    
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन====
कंपनी ने गाड़ियों की तीन साल की वारंटी दी है। छह माह से अधिक समय खत्म हो चुका है। सहारनपुर में फैब्रीकेशन का काम चला था। हमारी सहारनपुर के ठेकेदार से बात हो चुकी है। वह कंपनी से वारंटी का छह माह समय बढ़वाएगा। सभी गाड़ियों को टेस्टिंग के बाद ही हैंडओवर लिया जाएगा। टेस्टिंग शहर में सीवर लाइन पर की जाएगी। -सुनील सिंहल, अधिशासी अभियंता जलकल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed