{"_id":"5de772768ebc3e547865ade0","slug":"sevral-workers-injured-by-boiler-explosion-in-a-jeans-manufacturing-factory-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: जीन्स बनाने की फैक्टरी में बॉयलर फटने से भीषण हादसा, आठ साल के बच्चे समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: जीन्स बनाने की फैक्टरी में बॉयलर फटने से भीषण हादसा, आठ साल के बच्चे समेत तीन घायल
Wed, 04 Dec 2019 02:16 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 04 Dec 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के स्योहारा में बुधवार को जीन्स बनाने वाली फैक्टरी के भीतर अचानक हुए हादसे में आठ साल के बच्चे समेत तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्योहारा के मेवानवादा में जीन्स बनाने की फैक्टरी है। बुधवार को रोज की तरह मजदूर फैक्टरी के अंदर काम कर रहे थे कि अचानक रंगाई प्लांट में लगा बॉयलर धमाके के साथ फट गया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं तीन मजदूर गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार घायलों में रंगाई प्लांट का ठेकेदार शिवा (45), मोहसिन (35) पुत्र अब्दुर्रहमान व आठ वर्षीय बच्चा अब्दुल्ला पुत्र नसीम शामिल हैं। सभी मेवानवादा के ही रहने वाले हैं। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन