{"_id":"601308dc8ebc3e31e1759680","slug":"several-worker-injured-after-roof-collapsed-while-raising-house-with-jack-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: जैक लगाकर मकान को उठाने के दौरान छत गिरी, आधा दर्जन मजदूर घायल, कई गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: जैक लगाकर मकान को उठाने के दौरान छत गिरी, आधा दर्जन मजदूर घायल, कई गंभीर
Fri, 29 Jan 2021 03:14 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 29 Jan 2021 03:14 AM IST
विज्ञापन
meerut news
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के कंकरखेड़ा में गुरुवार देर रात जैक लगाकर मकान को उठाने के दौरान छत गिरने से आधा दर्जन मजदूर दब गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायल मजदूरों को मलबे से निकालकर तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां कई की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र में कासमपुर गली नंबर दो में जैक लगाकर मकान को उठाने के दौरान मकान की छत गिर गई। जिसकी चपेट में आने से तकरीबन सात मजदूर घायल हो गए जबकि कई घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। बताया गया कि दो मजूदर गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। उनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/