फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seventh rank in Shubham's NEET, more than 20 students won

शुभम की नीट में सातवीं रैंक, 20 से ज्यादा छात्रों ने मारी बाजी

Tue, 02 Nov 2021 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Seventh rank in Shubham's NEET, more than 20 students won
मेरठ। नीट का रिजल्ट सोमवार शाम को जारी हो गया है। मेरठ के शुभम गुप्ता की ऑल इंडिया स्तर पर सातवीं रैंक आई हैं। 20 से ज्यादा छात्र-छात्राओं की अच्छी रैंक आई है।
विज्ञापन

ज्वाला नगर गली नंबर छह में रहने वाले शुभम गुप्ता के 715 अंक आए हैं। उनकी ऑल इंडिया में सातवीं रैंक है। शुभम ने 12वीं मेरठ पब्लिक स्कूल कैंट से की है। दसवीं से तैयारी शुरू कर दी थी। शुभम बताते हैं कि परिश्रम के चलते ये सफलता मिली है। स्कूल में शिक्षक जो पढ़ाते थे, उस पर ध्यान देता था। नोट्स से भी पढ़ाई की।
विज्ञापन

शुभम एम्स दिल्ली में एडमिशन लेना चाहते हैं। वह बताते हैं कि दादा और पापा की इच्छा रही कि में डॉक्टर बनूं। पिता विपिन कुमार गुप्ता का मेडिकल स्टोर का बिजनेस है। माता सारिका अग्रवाल गृहणी हैं। शुभम ने मेरठ आकाश इंस्टीट्यूट से कोचिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्ट एंड कचहरी रोड निवासी खुशी गुप्ता की 1039 रैंक आई है। खुशी के पिता दिनेश गुप्ता बुढ़ाना गेट स्थित गोकुल स्वीट्स के संचालक हैं, माता शिल्पा गुप्ता गृहणी हैं। होराम नगर भगवतपुरा निवासी अभिषेक सिंह की 58314वीं रैंक आई है। उनके पिता राजकुमार सिंह पार्षद हैं। इनके अलावा खुशी सहगल की 2799, निदा की 4902, मो. अंजेर की 5191 और अदीबा की 15933वीं रैंक आई है।

अटोमस क्लासेज केमिस्ट्री के डायरेक्टर जीके सिंह ने बताया कि उनके यहां के वैदिक अग्रवाल की ऑल इंडिया में 2124वीं रैंक है। ध्रुव अग्रवाल की 4575, अर्थ अग्रवाल की 5946, मिष्टी गोयल की 6569, नईम सैफी की 7807, आर्यन यादव की 7988 और अनन्या तोमर की 13980वीं रैंक आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed