{"_id":"5cf3b028bdec220708715337","slug":"seven-years-old-died-after-fire-in-house-during-cooking-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: खाना बनाते वक्त लगी भीषण आग, सात साल के मासूम की दर्दनाक मौत, कई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: खाना बनाते वक्त लगी भीषण आग, सात साल के मासूम की दर्दनाक मौत, कई झुलसे
Sun, 02 Jun 2019 05:42 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 02 Jun 2019 05:42 PM IST
विज्ञापन
बच्चे की मौत पर विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक मकान में खाना बनाते वक्त लगी आग में सात साल के मासूम की दर्दनाक मौत हो गई जबकि परिवार के सात अन्य सदस्य बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
बुढ़ाना थानाक्षेत्र के ग्राम जोगियाखेड़ा गांव में गुलफाम की पत्नी शमा परवीन घर के आंगन में खाना बना रही थी। इसी दौरान बरामदे में बिजली के हीटर पर रखा दूध निकल गया। नजदीक रखी पेट्रोल की बोतल ने आग पकड़ ली और आग से पास में ही बेड जल गया। बेड पर सात साल के बालक फिहान की जलकर मौत हो गई। वहीं आग से अदनान (9),फरहान( 11), गुफरान (13) जीशान (15), इकरा (14), माता शमा परवीन (38)पति गुलफाम (40) घायल हो गए ।
विज्ञापन
घटना से आस पास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आग से झुलसे लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं सीओ बुढ़ाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे हैं।घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन