फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven-year-old killed and buried in cemetery in saharanpur, was missing for a month

सहारनपुर: सात साल के मासूम की हत्या कर शव कब्रिस्तान में दफनाया, एक माह से था लापता

Mon, 27 Jan 2020 01:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 27 Jan 2020 01:56 PM IST
विज्ञापन
Seven-year-old killed and buried in cemetery in saharanpur, was missing for a month
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pxhere

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थिति में 15 दिसम्बर 2019 को लापता हुए सात वर्षीय बच्चे का शव रविवार को कब्रिस्तान से मिला। बच्चे के शव को दरी में लपेटकर एक छोटा गड्ढा खोदकर दफनाया गया था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को मनिहारन में रविवार को मनिहारन क्षेत्र के नगर पंचायत कार्यालय के पास स्थित कब्रिस्तान में खड़े पेड़ पर अटकी पतंग को उतारने के लिए कुछ बच्चे पहुंचे थे। यहां कुछ कुत्ते एक कब्र को खोद रहे थे। बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। 

विज्ञापन

मौके पर भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान उसके कपड़ो से सुहेल पुत्र कादिर उम्र 7 वर्ष के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने टीम के साथ कब्रिस्तान का बारीकी से निरीक्षण किया। 

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारण का पता चल सकेगा। उधर मृतक बच्चे के पिता कादिर का कहना है कि उसके बच्चे की हत्या कर उसे यहां कब्रिस्तान में लाकर दबाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed