{"_id":"5fd4e6c5a7ba7d09ff126e61","slug":"seven-year-old-girl-sexual-harassment-in-muzaffarnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर में सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों ने की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर में सात साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो युवकों ने की हैवानियत
Sat, 12 Dec 2020 09:20 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 12 Dec 2020 09:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार शाम बच्ची के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने पर आरोपी उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गढ़ी सखावतपुर स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं, बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी सात साल की बच्ची शुक्रवार शाम घर के बाहर गली में खेल रही थी। गांव के ही दो युवक बच्ची को बहाने से अपने परिवार के ही एक मकान की छत पर ले गए, जहां आरोपियों ने बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
पीड़ित बच्ची शोर मचाने के बाद अचेत हो गई, जिसे लहूलुहान हालत में वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बच्ची की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। बच्ची के गंभीर हालत में मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर इंस्पेक्टर एमएस गिल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को सीएचसी में भर्ती कराया।

Trending Videos
हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रात में ही पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों अकरम और आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।
इस पर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई, जिसके बाद दोनों आरोपियों को मेरठ-करनाल हाईवे पर गढ़ी सखावतपुर स्टैंड के पास से गिरफ़्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
सीओ बुढ़ाना गिरिजाशंकर त्रिपाठी ने बताया कि दो युवकों ने सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था। रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं, बच्ची को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।