{"_id":"601456cd8ebc3ef91915f804","slug":"seven-thousand-chickens-of-poultry-farm-pressed-into-the-pit-meerut-news-mrt522826344","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल्ट्री फार्म के सात हजार चूजे गड्ढे में दबाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल्ट्री फार्म के सात हजार चूजे गड्ढे में दबाए
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। पशुपालन विभाग के अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को गांव अमखेड़ा शंजरपुर में एक पोल्ट्री फार्म का भ्रमण किया। प्रभावित पोल्ट्री फार्म से कुछ ही दूरी पर स्थित एक अन्य पोल्ट्री फार्म पर पल रहे करीब 7228 चूजों को गड्ढे में दबा दिया गया। बर्ड फ्लू प्रभावित क्षेत्र को सैनिटाइज कराया गया। नगर पंचायत जलालाबाद क्षेत्र में दो मृत कौवों के मृत मिले हैं। पशुपालन विभाग की टीम ने मृत कौवों को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया।
गांव अमखेड़ा शंजरपुर के एक किमी की परिधि के क्षेत्र को संक्रमण जोन घोषित कर बोर्ड लगवा दिया गया है। दस किलोमीटर के दायरे में अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को प्रचार-प्रसार कर अवगत करा दिया गया कि कोई भी बर्ड फ्लू संक्रमण क्षेत्र में न घुसे। मुरादाबाद मंडल के अपर निदेशक विनोद कुमार के निर्देशन में बिजनौर, अमरोहा और रामपुर के डाक्टरों की टीम ने शुक्रवार को धामपुर में डेरा डाल लिया है। गांव में मदन सिंह पाल के पोल्ट्री फार्म पर सात हजार चूजों की बर्ड फ्लू से मौत हुई है।