{"_id":"602441558ebc3ee8f851749d","slug":"seven-samples-of-sanitizer-failed-meerut-news-mrt52474593","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिटाइजर के सात सैंपल फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिटाइजर के सात सैंपल फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिटाइजर के सात सैंपल फेल
मेरठ। सैनिटाइजर के सात सैंपल फेल निकले हैं। ये सैंपल जुलाई और अगस्त 2020 में एफएसडीए की औषधि विंग की टीम ने लिए थे। इन्हें जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया था, जहां से आई रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सैनिटाइजर नकली थे।
ड्रग्स इंस्पेक्टर पवन शाक्य ने बताया कि सैंपल गढ़ रोड, खैरनगर और गंगानगर आदि जगहों से मेडिकल स्टोर और सड़क किनारे बेचने वालों से लिए गए थे। अब इस मामले में इन्हें नोटिस दिया जाएगा। इनका पक्ष जाना जाएगा, इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कोरोना को रोकने के लिए तीन एहतियात सबसे जरूरी हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास्क लगाना और हाथों को सैनिटाइज करना या साफ-सफाई करना। अगर आप ऐसे सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो मानकों पर खरा नहीं है तो फिर उसके इस्तेमाल का कोई फायदा नहीं है। इससे पहले कंकरखेड़ा में पकड़ी गई फैक्ट्री में बन रहा सैनिटाइजर भी नकली निकला था।