{"_id":"61f5a1176815b565de1aeae5","slug":"seven-lakh-rupees-looted-from-the-accountant-of-oil-trader-meerut-news-mrt575112283","type":"story","status":"publish","title_hn":"फलावदा में मुनीम से गनपॉइंट पर बदमाशों ने सात लाख रुपए लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फलावदा में मुनीम से गनपॉइंट पर बदमाशों ने सात लाख रुपए लूटे
विज्ञापन
तेल कारोबारी के मुनीम से सात लाख रुपये लूटे
मेरठ। बेखौफ बदमाशों ने शनिवार दिनदहाड़े तेल के थोक कारोबारी मुकेश गुप्ता के मुनीम प्रदीप रस्तोगी से फलावदा के जंगल में सात लाख रुपये लूट लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। बदमाशों को पुलिस ने ढूंढने का कोई प्रयास नहीं किया, बलिक पीड़ित से सवाल जवाब करने में ही पुलिस जुटी रही।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र के तेजपाल एंकलेव निवासी मुकेश गुप्ता का दिल्ली रोड नवीन मंडी में तेल का थोक का बड़ा कारोबार है। उनका मुनीम प्रदीप रस्तोगी निवासी जागृति विहार शनिवार दोपहर फलावदा में कलेक्शन के लिए गया था। पुलिस के मुताबिक प्रदीप रस्तोगी महलका-लावड मार्ग पर समसपुर गांव से दुकानदारों से पैसा लेकर स्कूटर से लौट रहे थे। आरोप है कि समसपुर गांव के पास ही तीन बदमाशों ने मुनीम प्रदीप रस्तोगी को गन प्वाइंट पर रोक लिया। बदमाशों ने प्रदीप की स्कूटी की डिग्गी में रखें सात लाख रुपये लूट लिए।
बदमाशों ने प्रदीप को धमकी दी कि अगर उसने शोर मचाया तो वह उसको गोली मार देंगे। बदमाशों से प्रदीप ने बैग छीनने का प्रयास किया, लेकिन एक बदमाश ने हवाई फायरिंग करके प्रदीप को डरा दिया। बदमाशों के जाने के बाद मुनीम ने व्यापारी व फिर पुलिस को घटना की जानकारी दी। फलावदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने की बजाय, पीड़ित से ही सवाल पूछने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
--
आचार संहिता का हवाला देकर मांगी जानकारी
- पीड़ित पक्ष के मुताबिक आचार संहिता का हवाला देकर सात लाख की जानकारी लिखापढ़ी में मांगी गई। घटना का पता चलने पर व्यापारी भी साथियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस के रवैये पर रोष जताया। मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा, तभी फलावदा पुलिस ने पीड़ित मुनीम से तहरीर ली।
--
लूट के मामले में रिपोर्ट थाने में दर्ज कर ली होगी। बदमाशों की तलाश में थाना पुलिस के साथ-साथ एसओजी टीम भी लगा दी। लूट के मामले में थाना पुलिस की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। पीड़ित के साथ गलत बर्ताव हुआ तो वे मुझसे शिकायत करें। थानेदार पर कार्रवाई करेंगे।
प्रभाकर चौधरी, एसएसपी