फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP News: 7 encounter in a day in UP, six arrests and a criminal of one laks killed in Muzaffarnagar

एनकाउंटर दनादन: यूपी में 24 घंटे में सात मुठभेड़, एक लाख का इनामी ढेर, छह गिरफ्तार 

Wed, 26 Jun 2019 02:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Jun 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
UP News: 7 encounter in a day in UP,  six arrests and a criminal of one laks killed in Muzaffarnagar
एडीजी (मेरठ ज़ोन) प्रशांत कुमार - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (मेरठ ज़ोन) प्रशांत कुमार के अनुसार पिछले सप्ताह में 29 मुठभेड़ हुई हैं, जिसमें 40 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं एक लाख का इनामी बदमाश मारा गया है जबकि 24 बदमाश घायल हुए हैं। इन मुठभेड़ों के दौरान चार पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं चौबीस घंटे में सात मुठभेड़ यूपी पुलिस ने की हैं। 
विज्ञापन


पिछले 24 घंटों में, उत्तर प्रदेश पुलिस ने सात स्थानों पर अभियान चलाया, जिससे बदमाशों के बीच गोली-बारी और मुठभेड़ हुई जिसमें एक वांछित अपराधी मारा गया और छह हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार हुए।
विज्ञापन

सोमवार देर रात के ऑपरेशन में, मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने एक लाख रुपये के इनामी को ढेर कर दिया, जबकि जिले में हुईं तीन अन्य मुठभेड़ों के दौरान तीन बदमाश घायल हो गए। इसके अलावा गोरखपुर, कानपुर और सहारनपुर जिलों में भी इस तरह के ऑपरेशन किए गए। 

मुजफ्फरनगर के मीरापुर पुलिस स्टेशन के एसएचओ पंकज त्यागी के अनुसार मुठभेड़ में मारा गया आदेश बलियान (38) मुजफ्फरनगर व बागपत समेत कई जिलों में हुई हत्या, लूट और डकैती समेत 30 से ज्यादा मामलों में वांछित था।

पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम रखा था। सोमवार की रात को संभलहेड़ा इलाके में उनकी मौजूदगी के बारे में जानकारी  मिलने पर पुलिस  पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीमों ने उसे ढेर कर दिया। उन्होंने कहा कि आदेश बलियान के कब्जे से ए .9 मिमी और .32 बोर की पिस्तौल बरामद की है। 

वहीं एक लाख के इनामी को ढेर किए जाने के बाद एडीजी जोन प्रशांत कुमार ने भी यूपी पुलिस की पीठ थपथपाई और जानकारी दी कि पिछले एक सप्ताह में पुलिस द्वारा कुल 29 मुठभेड़ हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed