फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven Arrested For Gokashi in Saharanpur, eleven Absconding

सहारनपुर: गोकशी करती 4 महिलाओं समेत सात लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, 7 नामजद समेत 11 फरार

Sat, 23 May 2020 06:48 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 May 2020 06:48 PM IST
सार

-7 नामजद समेत 11 फरार
- तीन जिंदा गोवंश भी बरामद 

विज्ञापन
Seven Arrested For Gokashi in Saharanpur, eleven Absconding
गोकशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गोकश बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर चार महिलाओं समेत 7 लोगों को गोकशी करते रंगेहाथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जबकि 7 नामजद समेत 3-4 अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 300 किलो गोमांस, 3 जिंदा गोवंश और कटान में प्रयुक्त उपकरण दो बाइकें बरामद कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


क्षेत्र में गोकशी का धंधा जोरों पर है। गुरुवार को पुलिस ने कार में ले जा रहे गोमांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन गोकश लॉक डाउन का जमकर फायदा उठा रहे है। शनिवार की तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लखनौती स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को देख वहां गोकशी कर रहे लोग छत के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने घेरबंदी कर महिलाओं समेत कई लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके से 300 किलो गोमांस, तीन जिंदा गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से काटने में काम आने वाली छुरी, कुल्हाड़ी, उपकरण, दो बाइक आदि भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पशु चिकित्सक से परीक्षण के बाद बरामद मांस को जंगल मे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपित लखनौती के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अकबर, अमजद, हमीद, महिला रुखसाना, आसमा, फिरदौसिया, शब्बो बताए गए हैं। जबकि जहीर, राशिद उर्फ बोबी, नदीम, नवाब, शहजाद, बिलाल, नजरा और 3-4 अज्ञात लोग फरार हो गए।

पुलिस से गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस टीम में एस एस आई राधेश्याम, एस आई मदनपाल सिंह, कैलाशचंद शर्मा, सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल अश्विनी कुमार, शांतनु, सन्नी, बलराम, अन्शु, मीनूऔर डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मी शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह  का कहना है  कि आरोपियों की तलाश में टीम गठित की जा रही है जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed