सहारनपुर: गोकशी करती 4 महिलाओं समेत सात लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, 7 नामजद समेत 11 फरार
-7 नामजद समेत 11 फरार
- तीन जिंदा गोवंश भी बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गोकश बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी कर चार महिलाओं समेत 7 लोगों को गोकशी करते रंगेहाथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जबकि 7 नामजद समेत 3-4 अज्ञात लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 300 किलो गोमांस, 3 जिंदा गोवंश और कटान में प्रयुक्त उपकरण दो बाइकें बरामद कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है।
क्षेत्र में गोकशी का धंधा जोरों पर है। गुरुवार को पुलिस ने कार में ले जा रहे गोमांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन गोकश लॉक डाउन का जमकर फायदा उठा रहे है। शनिवार की तड़के मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लखनौती स्थित एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को देख वहां गोकशी कर रहे लोग छत के रास्ते भागने लगे। पुलिस ने घेरबंदी कर महिलाओं समेत कई लोगों को पकड़ लिया।
पुलिस ने मौके से 300 किलो गोमांस, तीन जिंदा गोवंश बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से काटने में काम आने वाली छुरी, कुल्हाड़ी, उपकरण, दो बाइक आदि भी बरामद किए हैं। पुलिस ने पशु चिकित्सक से परीक्षण के बाद बरामद मांस को जंगल मे जेसीबी से गड्ढा खोदकर दबवा दिया है।
आरोपित लखनौती के मोहल्ला कुरैशियान निवासी अकबर, अमजद, हमीद, महिला रुखसाना, आसमा, फिरदौसिया, शब्बो बताए गए हैं। जबकि जहीर, राशिद उर्फ बोबी, नदीम, नवाब, शहजाद, बिलाल, नजरा और 3-4 अज्ञात लोग फरार हो गए।
पुलिस से गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पुलिस टीम में एस एस आई राधेश्याम, एस आई मदनपाल सिंह, कैलाशचंद शर्मा, सतीश कुमार, हेड कांस्टेबल संजीव कुमार, कांस्टेबल अश्विनी कुमार, शांतनु, सन्नी, बलराम, अन्शु, मीनूऔर डायल 112 पर तैनात पुलिस कर्मी शामिल रहे। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीम गठित की जा रही है जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।