फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seven accused of making illegal liquor caught

अवैध शराब बनाने वाले सात आरोपी पकड़े

Sun, 10 Apr 2022 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Seven accused of making illegal liquor caught
पुलिस ने अवैध शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि इस गिरोह में शामिल छह अन्य आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने मौके से 250 लीटर ईएनए (एक्सट्रा नेचुरल एल्कोहल) सहित शराब बनाने का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

रविवार को एसपी पूर्वी ओमवीर सिंह ने बताया कि नहटौर क्षेत्र के गांव विलासपुर में वीर सिंह के घर पर छापा मारा गया। यहां करीब छह माह से अवैध शराब बनाने का कारोबार चल रहा था। मौके से 250 लीटर ईएनए, 58 बोतल अपमिश्रित शराब, 105 क्वार्टर फाइटर मार्का देसी शराब, 2470 रैपर फाइटर मार्का, 15 कार्टून गत्ता पैकिंग वाले, एक डस्टर गाड़ी, 10 हजार क्यूआर कोड व एक पैकिंग मशीन, शराब में मिलाए जाने वाला रंग, एक ड्रम व कई खाली केन आदि अन्य शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपी ईएनए से शराब बनाकर डस्टर गाड़ी से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सप्लाई कर रहे थे।
विज्ञापन

वीर सिंह व धीर सिंह पुत्रगण बुद्ध सिंह निवासी विलासपुर थाना नहटौर, खेमेंद्र उर्फ बिल्लू पुत्र ऋषिपाल गांव जलालपुर थाना हीमपुर दीपा, पुनीत पुत्र नरेंद्र निवासी गांव बड़ी उमरी थाना हल्दौर, राहुल शर्मा पुत्र डालचंद निवासी मोहल्ला मकबरा थाना नजीबाबाद, करन पुत्र बिरजू मोहल्ला मकबरा थाना नजीबाबाद, ओमप्रकाश पुत्र जोत सिंह गांव मुस्सी खानपुर चौगांवा थाना नजीबाबाद को गिरफ्तार किया गया। जबकि उनके छह साथी फरार हो गए। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। राहुल शर्मा पर पूर्व में भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। पुलिस टीम में स्वाट से धीरज सिंह सोलंकी, एसआई जर्रार हुसैन, प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार, एसआई संजीव कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार से लाते थे खाली बोतल और क्वार्टर
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आरोपी खाली बोतल और क्वार्टर कोटद्वार की एक फैक्टरी से लाते थे। जबकि रेपर और क्यूआर कोड समेत ईएनए धामपुर का रहने वाला आरोपी उपलब्ध कराता था। क्यूआर कोड और रेपर कहां से आ रहे थे, इसकी जानकारी फरार आरोपी के गिरफ्तारी के बाद ही मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed