{"_id":"5f514bfb8ebc3e53b514406f","slug":"sero-survey-for-prevention-of-community-infection-from-today-meerut-news-mrt499528715","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण की रोकथाम के लिए आज से सीरो सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण की रोकथाम के लिए आज से सीरो सर्वे
Fri, 04 Sep 2020 02:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
medical meerut , coronavirus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना का सामुदायिक संक्रमण रोकने के लिए मेरठ जिले में चार से आठ सितंबर तक सीरो सर्वे किया जाएगा। इसके तहत पता किया जाएगा कि कोरोना, हेपेटाइटिस बी व सी से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज हैं या नहीं। सामान्य शब्दों में कहे तो इन बीमारियों से लड़ने की क्षमता है या नहीं।
विज्ञापन
क्षेत्रों में 13 टीमें 45 रैंडम चेकिंग कर 1440 लोगों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजेंगी। एक क्षेत्र से 32 लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। इनमें 24 लोग 18 साल से ज्यादा उम्र के होंगे और आठ लोग 5 साल से 17 साल उम्र के रहेंगे। इसके लिए टीम को दो व तीन सितंबर को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि यह सीरम विज्ञान है यानी सीरोलॉजी। पहले यह सर्वे 28 अगस्त से शुरू किया जाना था, लेकिन शासन ने इसे रुकवा दिया था। अब यह शुक्रवार से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना के सामुदायिक संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की 13 टीमें सर्वे करेंगी। कंटेनमेंट जोन, बफर जोन, बाजार, सरकारी कार्यालय और कॉलोनियों के स्वस्थ लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
एंटीजन किट से कोरोना की जांच के बाद ब्लड सैंपल लिया जाएगा। जिसकी जांच लखनऊ लैब में होगी। जांच के नतीजों के उपरांत कोरोना की चेन तोड़ने की रणनीति तैयार की जाएगी।
एक टीम में होंगे पांच सदस्य
सीरो सर्वे करने के लिए टीम में पांच सदस्य होंगे। इनमें चिकित्साधिकारी के अतिरिक्त एलटी, एएनएम तथा आशा व अन्य रहेंगे। आशा लोगों को सैंपलिंग के लिए जागरूक करेंगी।