{"_id":"612945958ebc3e61d82f61d8","slug":"serching-kabadi-houses-in-sotiganj-meerut-news-mrt55365617","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर बाजार पुलिस की दबिश, कबाड़ियों के घर खंगाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर बाजार पुलिस की दबिश, कबाड़ियों के घर खंगाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोतीगंज में पुलिस की दबिश, कबाड़ियों के घर खंगाले
मेरठ। सोतीगंज के वांछित कबाड़ियों की तलाश में सदर बाजार पुलिस ने शुक्रवार रात उनके घरों पर दबिश दी। इस दौरान कोई हाथ नहीं आया। सदर बाजार इंस्पेक्टर बिजेंद्र पाल राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कबाड़ियों के घर खंगाले। पुलिस की मौजूदगी से हड़कंप मच गया।
पुलिस ने हाजी सईद उर्फ गल्ला, हाजी इकबाल, वसीम, सलीम, साजिद उर्फ घोड़ा, सलाउद्दीन, उजेर, आबिद, फैयाज अली, जीशान उर्फ पव्वा के घरों पर दबिश दी। पुलिस को इस दौरान घरों पर महिलाओं और बच्चों के अलावा कोई नहीं मिला। करीब एक घंटे चले अभियान के बाद पुलिस लौट गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि वांछितों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद अभियान और अधिक गंभीरता से चलाया जा रहा है। संवाद