फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sensational disclosure : the cutter was cut off by the arms of the trader neck

सनसनीखेज खुलासा : धारदार हथियार से काट दी थी व्यापारी की गर्दन

Tue, 21 Nov 2017 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 21 Nov 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
Sensational disclosure : the cutter was cut off by the arms of the trader neck
हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा - फोटो : अमर उजाला

मेरठ। लोहा व्यापारी सुनील प्रकाश गर्ग की हत्या का 24 घंटे बीतने से पहले ही पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। कातिलों ने अपनी फैक्ट्री में बुलाकर व्यापारी को धारदार हथियार से काटा था। आरोपियों ने करीब एक लाख रुपये के विवाद में हत्या करना बताया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं एसएसपी ने देर रात आरोपियों से खुद पूछताछ की। जिसमें उन्होंने अपना जुर्म कबूला है। हत्या के बाद आरोपी फिरौती लेना चाहते थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार व्यापारी सुनील गर्ग रविवार शाम चार बजे घर से निकले थे तो बसंत निवासी फूलबाग कॉलोनी नौचंदी ने उन्हें कॉल की थी। सुनील के बसंत पर एक लाख रुपये बकाया होना बताया गया। बसंत की फूलबाग कॉलोनी में घर के पास तांबे की फैक्ट्री है। पैसे लेने के लिए सुनील बसंत की फैक्ट्री में पहुंचे। जहां पर दोनों व्यापारियों में बात हुई। लेनदेन को लेकर दोनों में बहस होने लगी थी। तभी बसंत के दो साथियों आशु और सुशील (रिक्शा चालक) ने पीछे से धारदार हथियार से सुनील पर हमला बोला। उसके बाद बसंत समेत तीनों आरोपियों ने सुनील की गर्दन काट दी। फैक्ट्री में तीनों ने मिलकर लाश को बोरे में बंद किया। उसके बाद रिक्शे में ले जाकर शव को नाले के पास फेंक आए थे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में आरोपी शव को ले जाते कैद हो गए थे। पुलिस ने बसंत समेत तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


पढ़ें : व्यापारी की चाकू से गोदकर हत्या, DM-SSP को जमीन पर बैठाया, रखी ये मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

Sensational disclosure : the cutter was cut off by the arms of the trader neck
हंगामा करते लाेग - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने बताया कि बसंत ने शव को रिक्शा में रखवाकर अपना एक साथी उसमें बैठा दिया। बसंत खुद स्कूटी से रिक्शा के साथ-साथ चलता रहा। गलियों से होता हुआ रिक्शा बसपा कार्यालय के पास पहुंचा। करीब आधे घंटे तक शव रिक्शा में लेकर हत्यारोपी इधर-उधर घूमते रहे। अंधेरा घना होने पर करीब 7:30 बजे हत्यारोपियों ने शव को नाले के पास फेंक दिया। रिक्शे में शव को ले जाते कई लोगों ने देखा। लेकिन किसी ने रिक्शा चालक को टोकने की जहमत तक नहीं उठाई।

ऐसे पहुंची हत्यारोपियों तक पुलिस
सुनील का शव प्लास्टिक के दो बोरे में और फिर उसके ऊपर एक बोरी थी। सुनील के बेटे शुभम का कहना था कि उसके पापा फूलबाग कॉलोनी में जाने की बात कहकर गए थे। शुभम ने बसंत का नाम पुलिस को बता दिया था। शाम को पुलिस ने शुभम को सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाई। जिसमें रिक्शा में शव ले जाते समय बसंत भी दिखाई दे रहा था। हालांकि शुभम ने बसंत को नहीं पहचाना। पुलिस ने बसंत के घर दबिश दी तो वह फरार मिला। शक गहराने पर पुलिस ने सर्विलांस की मदद ली तो पता चला कि बसंत ने ही व्यापारी को कॉल करके बुलाया था। सीडीआर सामने आने के बाद पुलिस ने बसंत को धर दबोचा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed