फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   senior , junior varg me shaardul ka golden nishaana

सीनियर, जूनियर वर्ग में शार्दूल का गोल्डन निशाना, नेशनल चैंपियन बना  

Wed, 22 Nov 2017 08:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 22 Nov 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
senior , junior varg me shaardul ka golden nishaana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

दिल्ली में हुई 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 14 वर्षीय शार्दूल विहान ने शानदार प्रदर्शन कर चार गोल्ड मेडल जीते। शूटर ने जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में हिस्सा लेकर न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि वर्ल्ड नंबर वन अंकुर मित्तल, कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता मोहम्मद असब, हाल ही में वर्ल्ड कप फाइनल में रजत पदक जीतने वाले संग्राम दहिया और उभरते शपथ भारद्वाज को पीछे छोड़ दिया। शूटर ने नेशनल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। अब इस खिलाड़ी की नजर कॉमनवेल्थ गेम्स पर है।

विज्ञापन


शार्दूल मोदीपुरम के सिवाया गांव का रहने वाला है और डीएमए प्रथम में कक्षा 9वीं का छात्र है। दिल्ली के डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में चल रही 61वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में इस नन्हे शूटर ने सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग मेें गोल्ड मेडल जीतकर सभी शूटरों का चौंका दिया। सीनियर डबल ट्रैप के फाइनल में इस साल दो वर्ल्ड कप में गोल्ड जीतने वाले हरियाणा के अंकुर मित्तल को 78-76 से पराजित किया। कोच अर्जुन अवार्डी अनवर सुल्तान ने बताया कि कम उम्र होते हुए भी शार्दूल कमाल कर रहा है। सीनियर की टीम में भी शूटर ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। एक ही चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल झटककर इतिहास रचा है। सीनियर में शार्दूल ने गोल्ड, हरियाणा के अंकुर मित्तल ने सिल्वर और मोहम्मद असब ने ब्रॉज मेडल जीता। जूनियर में शार्दूल ने गोल्ड गोल्ड मेडल, शपथ भारद्वाज ने सिल्वर और सहज पंजाब ने ब्रांज जीता। शार्दूल विहान की इस जीत पर पिता दीपक विहान, मां मंजू विहान, बहन खुशबू चौधरी, चाचा मनोज विहान, दादा ओमपाल सिंह, दादी संतोष देवी, चाची रितु विहान, शिक्षक राजीव ढाका ने खुशी जताई। देर रात शार्दूल विहान घर पहुंचे तो दादा ने मिठाई खिलाकर चैंपियन का स्वागत किया। 
विज्ञापन

 
अब कॉमनवेल्थ पर निशाना 

कोच अनवर सुल्तान के निर्देशन में शार्दूल शूटिंग के गुर सीख रहे हैं। अनवर ने बताया कि सीनियर और जूनियर में गोल्ड मेडल जीतना बड़ी बात है। शूटर ने मेरठ का ही नहीं देश का नाम रोशन किया है। अब उसका निशाना कॉमनवेल्थ गेम्स पर है। इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सीनियर टीम
शार्दूल विहान, मोहम्मद असब, अहबर रिजवी,
जूनियर टीम
शार्दूल विहान, शपथ भारद्वाज, सहज 

शार्दूल विहान की उपलब्धि
नार्दन इंडिया डबल ट्रैप शूटिंग चैंपियनशिप 2012 दिल्ली में सिल्वर मेडल
यूपी स्टेट जूनियर व सीनियर शूटिंग चैंपियनशिप 2014 में सिल्वर
यूपी स्टेट सीनियर शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
जीवी मावलंकर पटियाला 2014 में शूटिंग चैंपियनशिप में जूनियर व सीनियर में ब्रांज मेडल
फिनलैंड में इंडिया की और से थर्ड रैंक थी, जिसमें छह खिलाड़ी खेल रहे थे। वर्ल्ड में 9वीं रैंक थी।
इटली में शूटिंग वर्ल्ड कप में इंडिया की ओर से प्रथम स्कोरर और वर्ल्ड में 10 रैंक थी।
नवंबर 2015 नॉर्थ जोन इंडिया में सीनियर और जूनियर में गोल्ड मेडल जीता। 
जयपुर में हुई 60वीं नेशनल चैंपियनशिप में जूनियर में गोल्ड मेडल व सीनियर में सिल्वर मेडल झटका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed