फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Send photos to wife's friend, commotion in the police station

पत्नी की सहेली को भेजे अश्लील फोटो, आरोपी को थाने बुलाया और फिर...

Sat, 24 Mar 2018 12:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 24 Mar 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
Send photos to wife's friend, commotion in the police station
फाइल फोटो

एक युवक ने अपनी पत्नी की सहेली को अश्लील फोटो भेज दिए। इससे महिला का पारा चढ़ गया और उसने हंगामा कर दिया। मामला थाने पहुंच गया और फिर...

विज्ञापन


दरअसल, मामला यूपी के मेरठ जिले का है। यहां ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पत्नी की सहेली को अश्लील फोटो भेज दिए। इसके बाद दूसरी महिला परिवार समेत थाने पहुंच गई। उसने आरोपी को थाने बुलवा लिया। थाने में एक घंटे तक उनमें वाद-विवाद होता रहा। बाद में आरोपी की पत्नी ने सहेली से माफी मांग कर पति को जेल जाने से बचाया।
विज्ञापन


ब्रह्मपुरी क्षेत्र की दो महिलाओं का एक-दूसरे के यहां काफी आना जाना था। हमउम्र होने की वजह से वह सहेली भी थीं। इस बीच एक महिला के पति ने पत्नी की सहेली का मोबाइल नंबर हासिल कर उसे अश्लील मैसेज भेज दिए। लेकिन उसने नजरदांज कर दिया। इससे युवक की हिम्मत बढ़ गई। उसने दोबारा महिला के व्हाट्स एप पर अश्लील फोटो भेज दिए। इन्हें देख महिला का पारा चढ़ गया। वो परिवार समेत ब्रह्मपुरी थाने पहुंच गई। महिला ने सारथी संस्था की प्रदेशाध्यक्ष कल्पना पांडे को थाने बुला लिया। पीड़ित महिला आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की जिद पर अड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : सरेआम कर रहे थे अश्लील हरकतें, एंटी रोमियो टीम ने चार को दबोचा

थाने में महिला ने दर्ज नहीं कराई शिकायत

Send photos to wife's friend, commotion in the police station
फाइल फोटो

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे। बाद में दोनों में समझौता हो गया। महिला ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। मामले में कोई लिखापढ़ी नही हुई है। 

मेरे पति ऐसा नहीं कर सकते 
आरोपी को पुलिस ने थाने बुलवाया तो उसकी पत्नी भी पीछे पीछे पहुंच गई। महिला को सहेली द्वारा पति पर लगाए गए आरोपों पर विश्वास नहीं हुआ। उसने कहा कि पति ऐसा नहीं कर सकते। इस पर पीड़िता से उसे मोबाइल पर उसके पति द्वारा भेजे गए अश्लील मैसेज दिखाए। महिला ने पति का मोबाइल चेक किया तो आरोपों की पुष्टि हो गई। इस पर आरोपी सफाई देने लगा। बोला, उसे एंड्रॉयड फोन सही ढंग से चलाना नहीं आता। गलती से ये सब हो गया। लेकिन पीड़ित महिला उसकी सफाई से संतुष्ट नहीं थी। वह कार्रवाई पर अड़ी रही।

आखिर पत्नी को ही आया रहम 
इस दौरान आरोपी की पत्नी ने उसे खूब फटकार लगाई। यहां तक कि उसकी आंखों में आंसू आ गए। उसने रोकर सहेली से माफी मांगी। बच्चों की दुहाई देकर पति को माफ करने की गुहार लगाई। आरोपी ने भी हाथ जोड़कर माफी मांगी। इसके बाद सारथी संस्था ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed