फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Semi-final and final matches of state wrestling competition today

Meerut News: प्रदेशीय कुश्ती प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले आज

Tue, 25 Feb 2025 01:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Feb 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Semi-final and final matches of state wrestling competition today
मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता ​िभड़ते प्रतिभागी - फोटो : संवाद
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने सोमवार को खूब दांव पेच दिखाए। सोमवार को 55 किलोग्राम, 60 किलोग्राम और 63 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबले खेले गए। सहारनपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत कई मंडलों के पहलवानों ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। मंगलवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 92 किलोग्राम भार वर्ग में सोमवार को फाइनल मुकाबला हुआ, जिसमें मेरठ के अरविंद ने मुरादाबाद के पहलवान को हराकर फाइनल जीता।
विज्ञापन


55 किलोग्राम भार वर्ग में पहला मुकाबला वाराणसी के गौरव और प्रयागराज के शुभम के बीच हुआ, जिसमें गौरव ने जीत प्राप्त की। दूसरा मुकाबला अयोध्या के अमित और मेरठ के सिद्धार्थ के बीच हुआ, जिसमें अयोध्या के अमित ने जीत प्राप्त की। तीसरा मुकाबला अयोध्या के हिमांशु व देवीपाटन मंडल के अर्जुन के बीच हुआ, जिसमें अर्जुन ने जीत प्राप्त की। 60 किलोग्राम भार वर्ग में पहला मुकाबला सहारनपुर के नदीप व गोरखपुर के आकाश के बीच हुआ, जिसमें नदीम ने जीत प्राप्त की। दूसरा मुकाबला मुरादाबाद के बजंरग व प्रयागराज के अभय यादव के बीच हुआ, जिसमें बजरंग ने जीत प्राप्त की। तीसरा मुकाबला देवीपाटन के आशीष व अयोध्या के विक्की के बीच हुआ, जिसमें अयोध्या के विक्की ने जीत प्राप्त की। 63 किलोग्राम भार वर्ग में पहला मुकाबला सहारनपुर के साहिल व अलीगढ़ के अर्शित के बीच हुआ, जिसमें अर्शित ने जीत प्राप्त की। दूसरा मुकाबला मिर्जापुर के जतिन व वाराणसी के सिंठूपाल के बीच हआ, जिसमें सिंठूपाल ने जीत प्राप्त की। तीसरा मुकाबला अयोध्या के हिमांशु व देवीपाटन के अर्जुन के बीच हुआ, जिसमें अर्जुन ने जीत प्राप्त की। प्रतियोगिता में शिकायत निदानकर्ता के क्रीड़ा अधिकारी मऊ देवी प्रसाद रहे। इस दौरान निर्णायकों की भूमिका में जयप्रकाश यादव, सतपाल यादव, रवि कुमार, रामसजन यादव, राजीव कुमार यादव रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अब्दुल अहद, कुलविंदर सिंह, गौरव त्यागी, चंचल कुमार, संदीप आदि का विशेष योगदान रहा। संवाद

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता िभड़ते प्रतिभागी

मेरठ-----कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता िभड़ते प्रतिभागी- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed