फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SElf finance colleges will have to pay according to the syllabus

सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को पाठ्यक्रम के हिसाब से देना होगा वेतन

Sat, 18 Apr 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
SElf finance colleges will have to pay according to the syllabus
सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को पाठ्यक्रम के हिसाब से देना होगा वेतन
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध मेरठ और सहारनपुर मंडल के सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों को अब पाठ्यक्रम के हिसाब से शिक्षकों को निर्धारित सैलरी देनी होगी। शासन ने इसको लेकर हर कॉलेज में चल रहे पाठ्यक्रमों के साथ उनमें पढ़ रहे छात्रों और शिक्षकों की संख्या के बारे में जानकारी मांग ली है। विवि प्रशासन ने वेबसाइट पर पूरा डाटा देने को कहा है।

सीसीएसयू के सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों की संख्या आठ सौ से ज्यादा है। इनमें कई हजार शिक्षक और लाखों छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। एक शिक्षक ने सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में शिक्षकों की सैलरी में भारी विषमता की बात करते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। पूरे मामले में हाईकोर्ट ले राज्य सरकार से जवाब देने को कहा है। ऐसे में इस मामले में प्रमुख सचिव शिक्षा की तरफ से सभी कुलपति और रजिस्ट्रार से इसको लेकर जवाब मांगा है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में शिक्षकों की एक समान सैलरी निर्धारित करने को कहा है। ये सैलरी पाठ्यक्रमों के हिसाब से तय हो गई। शासन की तरफ से यह भी स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई उस पाठ्यक्रम को बंद करना चाहता है तो कर सकता है। लेकिन सैलरी का निर्धारण करना होगा। विवि प्रशासन की तरफ से सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों से उनके यहां छात्रों और शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर देने के लिए कहा है। यह डाटा 25 अप्रैल से पहले मांगा गया है। इस आदेश को लेकर सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों के संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। क्योंकि कुछ कॉलेजों में बड़ी संख्या में छात्र हैं तो कुछ में बहुत कम हैं। ऐसे में समान सैलरी कि मुद्दे पर कितने ही कॉलेज अपने यहां चल रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों को बंद कर देंगे। कॉलेज भी बंद होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed