फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seized 42 kg polythene, fined Rs 26,000

Meerut News: 42 किलो पॉलिथीन जब्त की, 26 हजार का जुर्माना वसूला

Tue, 04 Jul 2023 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 02:39 AM IST
विज्ञापन
Seized 42 kg polythene, fined Rs 26,000
मेरठ। नगर निगम के प्रवर्तन दल ने सोमवार को 42 किलो पॉलिथीन जब्त की और 26000 रुपये का जुर्माना भी वसूला। प्रवर्तन दल में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट शक्ति सिंह मलिक ने बताया कि राजस्व निरीक्षक राजीव चौधरी के साथ मिलकर रोहटा रोड स्थित फाजलपुर, एनएच-58, कंकरखेड़ा स्थित सरधना रोड पर अभियान चलाया था। अभियान के दौरान 9 दुकानदार और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के चालान काटे गए। अनूपनगर फाजलपुर स्थित देव बेकर्स के यहां से 8 किलो से ज्यादा पॉलिथीन मिलने पर टीम ने 10000 का जुर्माना वसूला। इसके अलावा अलग-अलग जगह पर छापा मारकर 34 किलो पॉलिथीन और 16000 हजार का जुर्माना दुकानदारों से वसूला गया। टीम में सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट प्रवीण कुमार, हवलदार मुनेंद्र कुमार धीरज कुमार तथा रूपेश तोमर मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed