फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   sehat par bhaar, nigam adikaario ki manmaani

सेहत पर भारी, निगम अधिकारियों  की मनमानी  

Tue, 13 Feb 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 13 Feb 2018 01:26 AM IST
विज्ञापन
sehat par bhaar, nigam adikaario ki manmaani
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दिल्ली रोड स्थित मंगतपुरम में नगर निगम द्वारा डाले जा रहे कूड़े से प्रदूषण फैल रहा है। बदबू के कारण आसपास की कॉलोनियों के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कूड़े से आसपास इतना प्रदूषण है कि पेड़ पौधों भी नहीं पनप पा रहे। शिकायत के बाद भी नगर निगम अधिकारी समस्या पर ध्यान देने के लिए तैयार नहीं हैं। परेशान जनता की आवाज को अमर उजाला उठा रहा है। इसी के तहत सोमवार को टीम ने सरस्वती लोक कॉलोनी के परिवारों का दर्द जाना। लोगों में निगम अधिकारियों के प्रति नाराजगी दिखाई दी।
विज्ञापन


निगम है दोषी
मंगतपुरम ही नहीं बल्कि हमारी कॉलोनी के सामने सड़क और गड्ढों में कूड़ा डाला जा रहा है। बदबू में सांस लेना भी दूभर है। -नीरज अग्रवाल
प्रशासन उठाए कदम
बदबू के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम प्रशासन को कूड़ा हटवाने के लिए कदम उठाना चाहिए। -यश बंसल
दबाई जा रही आवाज
निगम प्रशासन गूंगे बहरे की भूमिका में है। जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। अधिकारियों को कदम उठाना चाहिए। -शशांक 
सरकार को दे रहे धोखा
निगम अधिकारी महानगर की जनता ही नहीं बल्कि सरकार को भी धोखा दे रहे हैं। सरकार स्वच्छता पर ध्यान दे रही है। -मनोज गोयल
हो रही शर्मिंदगी
कूड़ा बड़ी समस्या है। कूड़े के कारण ही सरकार मेरठ को स्मार्ट सिटी का दर्जा नहीं दे पाई। बार बार शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। -प्रदीप
कब तक सहेंगे
कूड़ा इस कदर जमा है कि यहां आसपास के क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। -गौरव
दर्ज कराए रिपोर्ट
प्रदूषण फैलाने के आरोप में नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जानी चाहिए। ये लोगों को बीमार कर रहे हैं। -प्रवीन
छोड़ देते हैं खाना
बदबू आती है तो खाना भी नहीं खाया जाता। तेज हवा के दौरान आने वाली बदबू के कारण काफी परेशान। अधिकारी ध्यान दें। -सीमा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed