फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seeing the woman alone at home, Retire CO did wrong, mujahideen insisted on reaching police station

महिला को घर में अकेली देख रिटायर सीओ ने किया दुष्कर्म, युवती ने थाने पहुंचकर मांगा इंसाफ

Sun, 21 May 2017 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sun, 21 May 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
Seeing the woman alone at home, Retire CO did wrong, mujahideen insisted on reaching police station
थाने में इंसाफ मांगने पहुंची पीड़ित महिला

मेरठ में हापुड़ रोड से सटी एक कॉलोनी में एक महिला ने रिटायर सीओ पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रिटायर सीओ ने एक पूर्व विधायक के साथ थाने पहुंचकर पुलिस से साठगांठ करने का प्रयास किया। पीड़ित दंपति द्वारा हंगामा करने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा में केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन


मामला खरखौदा थानाक्षेत्र की कॉलोनी का है। पुलिस के अनुसार महिला का पति मजदूरी करता है। महिला का नंदोई रिटायर्ड सीओ सेंसरपाल निवासी कुटी चौराहा शास्त्रीनगर के पास काम करता था। जिसके बाद महिला के पति से रिटायर सीओ की मुलाकात हुई थी। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर वह घर पर अकेली थी। इस दौरान रिटायर सीओ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला पति के साथ खरखौदा थाने पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन


सुबूत जुटाने के बाद गिरफ्तारी 
सीओ किठौर विनोद सिरोही का कहना है कि रिटायर सीओ सेंसरपाल काफी लंबे समय पुलिस में रहने के बाद रिटायर हुए हैं। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की गहनता से जांच होगी। सीओ के अनुसार सुबूत जुटाने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया है। रिपोर्ट रविवार को आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल पहले हुई मुलाकात

Seeing the woman alone at home, Retire CO did wrong, mujahideen insisted on reaching police station
पीड़ित महिला ने थाने में किया हंगामा

महिला के पति ने बताया कि तीन साल पहले रिटायर सीओ से जान पहचान हुई थी। चर्चा यह भी है कि महिला ने कुछ दिनों तक रिटायर सीओ के यहां पर नौकरानी का भी काम किया था। रिटायर सीओ की कई जगहों पर बिल्डिंग बन रही है। जहां पर महिला का पति पहले काम करता था। पुलिस के मुताबिक रिटायर सीओ पहले भी उनके घर जा चुका था। 

थाने में खातिरदारी
इंस्पेक्टर खरखौदा संदीप कुमार ने आरोपी रिटायर सीओ को फोन करके थाने बुलाया। आरोपी रिटायर सीओ के साथ पहुंचे पूर्व विधायक विनोद हरित ने दोनों पक्षों से बात की। पुलिस के अनुसार रिटायर सीओ के अलावा पूर्व विधायक ने आरोपों को गलत बताया। इस दौरान पुलिस दोनों की खातिरदारी में जुटी रही। रात करीब नौ बजे तक रिपोर्ट दर्ज न करने पर महिला व उसके पति ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर इंस्पेक्टर ने रिटायर सीओ को थाने से भेजकर महिला की तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed