फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   see, ram and Laxman saw arrows, shovels instead of bow

जब तीर-तलवार छोड़ कीचड़ साफ करने लगे राम-रावण और लक्ष्मण

Wed, 27 Sep 2017 03:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 27 Sep 2017 03:45 PM IST
विज्ञापन
see, ram and Laxman saw arrows, shovels instead of bow
सफाई करते रामलीला कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में पिछले 100 साल से जिमखाना मैदान में हो रही श्री रामलीला इस बार सरनीमल धर्मशाला में हो रही है। क्योंकि जिमखाना में बरसात का पानी और कीचड़ फैली है। वहीं नगर निगम प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। इस पर सोमवार को श्रीरामलीला के कलाकारों ने खुद ही जिमखाना मैदान की सफाई की।

विज्ञापन


श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान, सुमंत और कैकेयी का वेश धारण किए कलाकारों ने हाथ में फावड़ा और तसला लेकर मैदान को साफ किया। हनुमान जी का वेश धारण किए कलाकार के एक हाथ ही गदा था तो दूसरे हाथ में फावड़ा। इस दौरान कलाकार जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। वहीं लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। सफाई के दौरान कलाकारों ने श्रीरामचरित मानस की चौपाइयों से कलियुग को याद कराया। साथ ही कहा कि यह भी कलियुग का एक हिस्सा है कि जनता परेशान है और अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। इस दौरान श्रीरामलीला कमेटी से जितेंद्र मणि, संजीव अग्रवाल, प्रमोद गुप्ता, सुशील गर्ग, प्रतीक जिंदल, संजीव गुप्ता, दिवाकर, आदित्य गुप्ता, दिनेश भारद्वाज, मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


निगम ने लगवाया एक पंप
नगर निगम प्रशासन ने जिमखाना मैदान से पानी हटाने के लिए एक पंप लगवाया हुआ है। जिससे पानी को बाहर खींचा जा रहा है। पिछले दो दिन हुई लगातार बारिश के कारण जिमखाना मैदान की सूरत ही बदल गई। जहां पानी भर गया था, वहीं कीचड़ हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर ही थी श्रीराम लीला मंचन करने की तैयारी

see, ram and Laxman saw arrows, shovels instead of bow
मैदान में सफाई करते रामलीला कलाकार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

श्रीरामलीला कमेटी और कलाकारों ने सोमवार को दिन में ही सड़क पर श्रीरामलीला मंचन करने का निर्णय लिया। लेकिन बाद में वे जिमखाना मैदान में फैली कीचड़ को साफ करने पहुंच गए। लगभग दो घंटे तक कलाकारों ने मैदान में फैली कीचड़ को हटाया। वहीं इस दौरान नगर निगम का कोई अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।  

हम हैं शर्मिंदा 
महापौर हरिकांत अहलुवालिया का कहना है कि नगर निगम अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि समय से जिमखाना मैदान की सफाई कराई जाए। निगम ने कराया भी था, लेकिन बारिश के कारण पानी भर गया। श्रीरामलीला के कलाकारों ने जिमखाना में सफाई की, इसके लिए हम शर्मिंदा हैं। मंगलवार को सुबह दस बजे नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों को लेकर स्वयं जिमखाना पहुंचेंगे। दिन भर काम कराकर मैदान को श्रीरामलीला के लिए तैयार कराया जाएगा।

आज सब ठीक करा देंगे  
नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान ने कहा कि बारिश के कारण जिमखाना मैदान पर पानी भर गया था। दो दिन से पंप लगवाया हुआ है। संबंधित अधिकारियों की अलग से ड्यूटी लगाई हुई है। मंगलवार को सब ठीक करा दिया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed