{"_id":"59d9dde44f1c1bdb538b64b7","slug":"see-dabang-soldiers-police-choki-home-furnishings","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए, सिपाही की दबंगई, चौकी पर कब्जा... सामान निकालने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए, सिपाही की दबंगई, चौकी पर कब्जा... सामान निकालने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 08 Oct 2017 01:49 PM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी पर सिपाही का कब्जा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में शास्त्रीनगर डी ब्लॉक की चौकी पर पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने कब्जा कर लिया है। सिपाही अपना सामान रखकर चौकी में रह रहा है। नौचंदी पुलिस ने दीपावली से पहले पुलिस चौकी की रंगाई पुताई के लिए कहा तो सिपाही ने चौकी से सामान निकालने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
शास्त्रीनगर में बढ़ते अपराध को लेकर आवास एवं विकास परिषद ने तीन साल पहले पुलिस चौकी के लिए दो दुकानें दी थीं। जिसके बाद दोनों दुकानों में शास्त्रीनगर डी ब्लॉक की चौकी खोली गई। चौकी पर एक दरोगा और चार सिपाही भी तैनात कर दिए गये। पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही चौकी में बने कमरे में अपना सामान रखकर अवैध तरीके से रहने लगा। कई बार नौचंदी पुलिस ने सिपाही से चौकी को खाली कराने के लिए कहा तो सिपाही ने विरोध कर दिया। एसओ नौचंदी अर्जुन सिंह ने चौकी की सफाई कराकर रंगाई पुताई का एक ठेकेदार को ठेका दिया। साथ ही सिपाही से चौकी से तुरंत सामान निकालने के लिए कहा। इस पर सिपाही ने कहा कि उसे सामान निकालने में एक माह लगेगा। इस पर एसओ ने कहा कि यदि सामान नहीं निकाला तो सामान को मालखाने में जमा कर दिया जाएगा। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर उच्च अधिकारियों को बताया जाएगा। इसके बाद सिपाही ने एसओ को फोन कर माफी मांगी है। एसओ नौचंदी ने सीओ को जानकारी दी।
विज्ञापन
थाना पुलिस की भी साठगांठ
अफसरों का कहना है कि मामले में थाना पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध है। बताया गया है कि सिपाही की एक पूर्व थानेदार से नजदीकी थी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/