{"_id":"5d4ddb518ebc3e6cc17cbe9b","slug":"security-of-girls-students-sardana-news-mrt437589311","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना सुरक्षा कवच खुद तैयार करें छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना सुरक्षा कवच खुद तैयार करें छात्राएं
विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज खेड़ा में सेल्फ डिफेंस कार्यक्रम में शपथ लेती छात्राएं।
- फोटो : SARDANA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरूरपुर/सरधना। जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में शुक्रवार को बालिका सुरक्षा जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह और दरोगा राहुल बालियान ने बालिकाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 और डायल 100 की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी समय असुरक्षित महसूस होने पर तत्काल इन नंबरों पर कॉल कर सूचना दी जा सकती है। नंबर डायल करते ही आपकी मदद के लिए पुलिस आप तक पहुंचेगी। साथ ही बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आत्मरक्षा के संबंध में भी महत्वपूर्ण बातें बताईं। उन्होंने बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि आप निडर होकर कार्य करें। कार्यक्रम में बालिकाओं को आत्मरक्षा की जानकारी के साथ-साथ सामाजिक कुप्रथाओं के प्रति भी जागरूक किया गया। इस दौरान पायल, यशी, स्वीटी, हेम सिंह, वर्मा, सुशील आदि मौजूद रहे।
सरधना नगर व देहात क्षेत्र के स्कूलों में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में जागरूक किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत छात्राओं को खुद की सुरक्षा एवं मनचलों को सबक सिखाने के लिए तैयार किया जा रहा है। ऐसे मामले में कानूनी सहायता कैसे प्राप्त की जा सकेगी। इसकी जानकारी दी गई। जिसमें छात्राओं को बताया कि अपना सुरक्षा कवच खुद तैयार करें। यहां छात्राओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर भी दिए। इतना ही नहीं अपराजिता अंतर्गत छात्राओं को शपथ भी दिलाई गई।
खेड़ा गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज में शुक्रवार को अपराजिता जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमर सिंह ने छात्राओं को नारी गरिमा को अक्षुण्य रखने और उनके चेहरे पर आत्मविश्वासी मुस्कान के व सुरक्षा के प्रति शपथ दिलाई। इस मौके पर अध्यापक अरविंद कुमार, ओमपाल सिंह, रामवीर सिंह, विनोद कुमार, शैलेंद्र कुमार, विनय कुमार, राजबहादुर यादव, संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार, गोपाल शंकर, अजय कुमार, सतीश कुमार, कृष्णपाल सिंह, वृंदा यादव, आंचल शर्मा, सुषमा सोम आदि रहे। उधर, नगर के गंज बाजार स्थित ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल में भी शुक्रवार को छात्राओं को सेल्फ डिफेंस के प्रति जागरूक किया गया। यहां अपराजिता अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. अमरीश जैन, उप प्रधानाचार्य सौरभ जैन के साथ समस्त स्टाफ मौजूद रहा।