फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   security gard died after struck the concrete mixer truck

निर्माणधीन हाइवे पर कंकरीट मिक्सचर ट्रक ने गार्ड को कुचला

Thu, 18 Jul 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
security gard died after struck the concrete mixer truck
निर्माणधीन हाइवे पर कंकरीट मिक्सचर ट्रक ने गार्ड को कुचला
विज्ञापन

खरखौदा। नेशनल हाइवे 235 पर फफूंड़ा बाईपास स्थित निर्माणधीन बिजौली अंडरपास पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को मंगलवार रात सोते समय कंकरीट मिक्सचर ट्रक ने कुचल दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों द्वारा खरखौदा थाने में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बरेली के नवाड़ा बिलसाड़ी निवासी 22 वर्षीय मुकेश पुत्र जगन्नाथ मुंबई की राजपूत सिक्योरिटी कंपनी में तैनात हैं। कुछ गार्डों को मेरठ-बुलंदशहर नेशनल हाइवे का निर्माण करा रही कंपनी एपको इंफ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में तैनात किया हुआ है। इसी में ही मुकेश खरखौदा क्षेत्र के फफूंडा बाईपास स्थित बिजौली अंडरपास पर हो रहे निर्माण की सुरक्षा में तैनात था। जहां इस समय कंकरीट का कार्य चल रहा है। लोगों के मुताबिक मंगलवार रात बारिश के चलते कुछ देर के लिए निर्माण कार्य रोक दिया गया। बारिश में भीगने से मुकेश की तबियत बिगड़ गई। वह पुल पर ही पॉलिथीन ओढ़कर सड़क पर लेट गया। इस दौरान एक कंकरीट मिक्सचर ट्रक ने वहां से गुजरते हुए मुकेश को कुचल दिया। आसपास के लोगों घटना की जानकारी अधिकारियों को दी। जिस पर कंपनी के प्रशासनिक मैनेजर एसके मिश्रा सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मुकेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मुकेश के भाई राकेश ने मिक्सचर ट्रक चालक अजय के खिलाफ खरखौदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। खरखौदा थाना प्रभारी मनीष बिष्ट के अनुसार बुधवार शाम मुकेश के शव को परिजन पोस्टमार्टम के बाद अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed