फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Second session of vaccination today, 17 places scheduled

मेरठ में टीकाकरण का दूसरा सत्र शुरू, 3,300 स्वास्थ्यकर्मियों को लगाया जाएगा टीका

Fri, 22 Jan 2021 11:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 22 Jan 2021 11:00 AM IST
विज्ञापन
Second session of vaccination today, 17 places scheduled
मेरठ में टीकाकरण शुरू - फोटो : अमर उजाला

कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण आज से शुरू हो गया है। मेरठ में इस बार 17 स्थानों पर 33 सत्र होंगे। इसमें 3,300 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाने की तैयारी है। गुरुवार को इस चरण के लाभार्थियों को मैसेज भेज दिए गए थे। साथ ही शहर और देहात के सभी केंद्रों पर सुरक्षा के साथ वैक्सीन भी पहुंचा दी गई थी। यह सत्र पूरा होने के बाद लाभार्थियों को 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।

विज्ञापन


जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि टीकाकरण के लिए 33 टीमों का गठन कर दिया गया है। एक टीम में छह लोग हैं। पर्यवेक्षण के लिए 17 नोडल अधिकारियों द्वारा सभी तैयारी पूरी की जा चुकी है। 11 कोल्ड चेन का उपयोग किया जाएगा। पहले चरण में आई वैक्सीन भी अभी बची है। वैक्सीन की नई खेप भी आ गई है।
विज्ञापन


स्थान सत्र
मेडिकल कॉलेज 5
आनंद अस्पताल 2
सुभारती अस्पताल 5
डफरिन अस्पताल 2
जिला अस्पताल 1
एएनएमटीसी 2
एनसीआर अस्पताल 3
कैंट स्वास्थ्य केंद्र 2
जाकिर कॉलोनी स्वास्थ्य केंद्र 1
मवाना स्वास्थ्य केंद्र 1
शास्त्री नर्सिंग होम, मवाना 1
सरधना स्वास्थ्य केंद्र 2
भावनपुर स्वास्थ्य केंद्र 2
आईआईएमटी 1
रजपुरा स्वास्थ्य केंद्र 1
किला परीक्षितगढ़ 1
खरखौदा स्वास्थ्य केंद्र 1

लाभार्थी नहीं पहुंचे, नष्ट करनी पड़ीं 28 डोज
पहले चरण में लाभार्थियों के न पहुंचने के कारण जिले में वैक्सीन की 28 डोज नष्ट करनी पड़ीं। वैक्सीन का एक वायल पांच एमएल का होता है। इसमें से 0.5 एमएल की एक डोज लगती है। एक बार खुलने के बाद अगर उसमें डोज बच जाती है तो चार घंटे बाद उसे नष्ट करना पड़ता है। अगर 10 लाभार्थियों को टीकाकरण के लिए आना है तो एक वायल खोली जाएगी। अगर इनमें से पांच ही आते हैं तो बाकी के पांच डोज चार घंटे बाद नष्ट करनी पड़ेंगी।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: आखिर चल गया मोस्ट वांटेड बद्दो की कोठी पर बुलडोजर, देखिए तस्वीरें

पहले चरण में सबसे ज्यादा सात डोज सरधना स्वास्थ्य केंद्र पर नष्ट की गईं, जबकि मेडिकल कॉलेज में एक भी डोज बेकार नहीं हुई। दूसरी ओर जिला अस्पताल और संतोष अस्पताल में पांच-पांच और मवाना स्वास्थ्य केंद्र और डफरिन अस्पताल में चार-चार डोज नष्ट की गईं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed