{"_id":"5e1e21fd8ebc3e4b130d46d8","slug":"second-and-third-year-students-have-only-one-option-of-college-meerut-news-mrt463847120","type":"story","status":"publish","title_hn":"द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को कॉलेज का एक ही विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को कॉलेज का एक ही विकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को कॉलेज का एक ही विकल्प
मेरठ। यूजी द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों को कॉलेज का एक ही विकल्प दिया जा रहा है। छात्र जिस कॉलेज को फार्म में भरेंगे उसी कॉलेज में फार्म जमा करेंगे। वहीं प्रथम वर्ष के छात्र कॉलेज अलॉट होने के बाद ही फार्म जमा करें।
सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में यूजी और पीजी के रेगुलर और प्राइवेट परीक्षा फार्म भरे जा रहे हैं। अब तक 95 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फार्म भर दिए हैं। कॉलेज अलॉट को लेकर छात्र असमंजस में है। सीसीएसयू ने स्पष्ट किया है कि केवल प्रथम वर्ष के छात्रों को आवेदन में तीन कॉलेज का विकल्प दिया गया है। आवेदन पूर्ण होने के बाद विवि छात्र को एक कॉलेज अलॉट करेगा। जब तक छात्र को कॉलेज अलॉट नहीं किया जाएगा वह कॉलेज में फार्म जमा नहीं कर सकेगा। वहीं द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्रों को मात्र एक विकल्प दिया गया है। छात्र जिस कॉलेज का चयन करेंगे उसी कॉलेज में फार्म जमा कर सकते है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अश्वनी कुमार का कहना है कि प्राइवेट प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फार्म जमा करना है। जो कॉलेज उन्हें आवंटित कर दिया जाए उसी में फार्म जमा करें। द्वितीय व तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को फार्म भरने के बाद जो कॉलेज प्रिंट में आ रहा है वहीं पर जाकर जमा करें। रेगुलर परीक्षा फॉर्म में कोई समस्या विद्यार्थियों को नहीं आ रही है।
25 तक जमा कराएं प्रैक्टिकल के फार्म
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित कॉलेजों में संचालित बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष 2017-2018-2019 की प्रयोगात्मक मौखिक परीक्षा अगर छूट गई है या उससे पूर्व के विद्यार्थी जो कालबाधित की श्रेणी में न आते हों और उनकी प्रयोगात्मक मौखिक परीक्षाएं किन्हीं कारणों से सपन्न नहीं हुई है। ऐसे विद्यार्थी छूटी हुई प्रयोगात्मक मौखिक परीक्षा शुल्क वर्ष 2017 के लिए 4500 रुपये, वर्ष 2018 के लिए 3000 रुपये व वर्ष 2019 के लिए 1500 रुपये निर्धारित है। अभ्यर्थी द्वारा फीस के साथ विवि परिसर स्थित इलाहाबाद बैंक में आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि दस जनवरी थी। कुलपति के आदेशानुसार तिथि को विस्तारित कर दिया है। अब छात्र-छात्राएं 25 जनवरी तक बैंक में शुल्क जमा कर अपना प्रत्यावेदन संस्थान से अग्रसारित करते हुए गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर 40 पर जमा करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विवि की वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है।