फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Seats full in government, 65 thousand vacant in self finance

सरकारी में सीटें फुल, सेल्फ फाइनेंस में 65 हजार खाली

Fri, 30 Sep 2022 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Seats full in government, 65 thousand vacant in self finance
मेरठ। सीसीएसयू कैंपस और कॉलेजों में एडेड और राजकीय कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम की सीटें करीब-करीब फुल हो गई हैं। अंतिम ओपन मेरिट से मिलाकर बृहस्पतिवार शाम तक 86399 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में अभी भी 65 हजार से अधिक सीटें खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

कैंपस और कॉलेजों में यूजी के 30 कोर्सों में दो महीने से एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। इन कोर्सों में एक लाख 55 हजार से अधिक सीटें हैं। बृहस्पतिवार को अंतिम ओपन मेरिट के अंतिम दिन 1661 छात्र-छात्राओं ने एडमिशन लिया। सबसे ज्यादा एडमिशन की बात करें तो बीए में 34822 एडमिशन हुए हैं। दूसरे नंबर पर बीकॉम और तीसरे नंबर पर बीएससी में एडमिशन हुए हैं। कई कॉलेजों में बीए में 70 फीसदी तक ही कटऑफ रही है। ऐसे में 65 फीसदी वालों के एडमिशन भी यहां नहीं हो पाए हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया बंद कर दी गई है।
विज्ञापन

बीपीईएस-फिजिकल एजुकेशन के लिए आज और कल होंगे ऑफरलेटर जमा
मेरठ। सीसीएसयू परिसर एवं विद्यालयों में संचालित बीपीईएस और बीएससी फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स पाठ्यक्रमों में अंतिम ओपन मेरिट से एडमिशन के लिए शुक्रवार से ऑफरलेटर डाउनलोड होंगे। प्रवेश के लिए पंजीकृत एवं फिजिकल टेस्ट में सफल अभ्यर्थी अंतिम ओपन मेरिट के ब्लैंक ऑफरलेटर अपनी लॉगइन आईडी से डाउनलोड कर कोर्स और कॉलेज का नाम पेंसिल से लिखकर शुक्रवार और शनिवार को संबंधित कॉलेज में जमा कर छात्र प्रति प्राप्त कर लें। कॉलेजों में जमा किए गए ब्लैंक ऑफरलेटर से रिक्त सीटों के सापेक्ष नियमानुसार कॉलेज वरीयता सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार कर 3 अक्तूबर से 6 अक्तूबर तक प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचडी में प्रवेश परीक्षा को आवेदन की अंतिम तिथि आज
मेरठ। पीएचडी में प्रवेश परीक्षा के लिए शुक्रवार को आवेदन की अंतिम तिथि है। बृहस्पतिवार शाम तक 8820 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन किए हैं। अभी तक 4951 ने ही फीस जमा की है। पोस्ट ग्रेजुएशन में 55 फीसदी वाले छात्र-छात्राएं सीसीएसयू की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

कैंपस-कॉलेजों में पीएचडी में 35 कोर्सों में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए जा रहे हैं। सामान्य वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क 25 सौ रुपये, ओबीसी-ईडब्लूएस छात्र-छात्राओं के लिए 15 सौ रुपये और एससी-एसटी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 15 सौ रुपये है। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार के बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed