{"_id":"6a5280724d0bdf85f10e1d7b","slug":"sdm-and-co-issued-guidelines-to-camp-and-dj-operators-meerut-news-c-40-1-smrt1041-112861-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एसडीएम और सीओ ने शिविर व डीजे संचालकों को दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एसडीएम और सीओ ने शिविर व डीजे संचालकों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
डीजे और कांवड सेवा शिविर संचालकों की बैठक लेते एसडीएम व सीओ। (मवाना)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/किठौर। आगामी पवित्र कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में थाना परिसर में उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी ने शिविर संचालकों और डीजे स्वामियों को यात्रा को लेकर कड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया ने बैठक में डीजे संचालकों को कड़े लहजे में चेतावनी दी गई कि यात्रा के दौरान किसी भी सूरत में उत्तेजक या भड़काऊ गाने नहीं बजाए जाएंगे। डीजे की ऊंचाई मानक के अनुसार ऊंचाई जमीन से 10 फीट व चौड़ाई 12 फीट ही रखी जा सकेगी और ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित रखने के लिए आवाज की सीमा अधिकतम 60 डेसीबल निर्धारित की गई है। डीजे बजाने को लेकर आपस में कोई कंपटीशन नहीं होना चाहिए।
बिजली निगम के एसडीओ रामजनम सिंह को निर्देश दिया कि 8 फीट तक के खंभों पर पन्नी लपेटें, ढीले तारों को कसें और नीचे से गल चुके खंभों को तत्काल बदलें। बैठक में सुभाष गब्बा, डॉ. मेघराज सिंह, राजेंद्र चौहान, शिवगिरी महाराज, भूपेंद्र चौहान, सोनू कुमार और राजू पंजाबी सहित उपस्थित रहे।
विज्ञापन
किठौर में थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना, प्रभारी क्राइम अरविंद यादव, सचिन तोमर ने कांवड़ संचालकों से साफ-सफाई, हलवाई का सत्यापन आदि कराने तथा डीजे संचालकों से सरकार धीमे ध्वनि, डीजे की ऊंचाई, लंबाई तथा धार्मिक भजन ही चलाने की हिदायत दी। इस मौके पर केशव कंसल, वंश गर्ग, गुंजन कौशिक, अमित कंसल आदि दर्जन कांवड़ शिविर संचालक तथा डीजे संचालक मौजूद रहे।