{"_id":"6665b5fd7afd324f0b0090dd","slug":"sdfsdfsdfsdfsdfsdfsdfsdfsd-meerut-news-c-14-1-noi1168-567546-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने को हर दम लड़ेंगे : हरेंद्र मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने को हर दम लड़ेंगे : हरेंद्र मलिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहा, खून का आखिरी कतरा भी कमेरों की लड़ाई में गया तो मुझे गर्व होगा
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। मेरे खून का आखिरी कतरा भी अगर कमेरों की लड़ाई गया बहा तो मुझे गर्व होगा। उसे उसकी फसल का लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए सड़क से संसद तक लड़ेंगे। यह कहना है मुजफ्फरनगर से नवनिर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक का। वह मेरठ में रामबाग क्षेत्र में एमबी जैदी के मकान पर पहुंचे थे।
वरिष्ठ सपा नेता हरेंद्र मलिक ने कहा कि पार्टी के कुछ नेताओं ने अगर ईमानदारी से साथ दिया होता तो यह जीत एक लाख से अधिक वोट से होती। संजीव बालियान को लेकर उन्होंने कहा कि वह एक अक्समात नेता हैं। 2013 में हुए दंगों में मारे गए लोगों की लाशों पर राजनीति करके वह दो बार जीत गए। जयंत चौधरी को लेकर उन्होंने कहा कि जब समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन था, तो वह मुझे रालोद के सिंबल पर चुनाव लड़ाना चाहते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया था।
उन्होंने खुलासा किया कि दिल्ली में जयंत चौधरी के घर पर हुई बातचीत में उन्होंने जब शंका जाहिर की कि अगर हम मुजफ्फरनगर से रालोद के टिकट पर जीत कर सांसद बन गए और आप भाजपा से जा मिले, तो मैं कहीं का नहीं रहूंगा। इस पर जयंत ने कहा था कि कुछ भी हो जाए यह नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि एनडीए की सरकार साल भर भी नहीं चल पाएगी। एमबी जैदी के आवास पर उन्हें सोने का मुकुट पहनाया गया। सहायक कमिश्नर रहे एमबी जैदी, सगीर जैदी, अय्यूब अंसारी, साजिद जैदी, बाबर खरदौनी, मासूम असगर समेत तमाम लोगों ने हरेंद्र मलिक को सांसद निर्वाचित होने पर बधाई दी।