फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Scientists giving technical knowledge even during the Corona period

कोरोना काल में भी तकनीकी ज्ञान दे रहे वैज्ञानिक

Sun, 04 Oct 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Scientists giving technical knowledge even during the Corona period
कोरोना काल में भी तकनीकी ज्ञान दे रहे वैज्ञानिक
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर कुलपति डॉ. आरके मित्तल की अध्यक्षता में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईसीएआर के उप महानिदेशक उद्यान एके सिंह ने कहा कि कोरोना काल में विवि द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई टेली एग्रीकल्चर योजना प्रशंसनीय है। इससे किसानों को लाभ मिलेगा और नयी तकनीक के बारे में भी जानकारी मिलेगी। कुलपति डॉ. मित्तल ने छात्र छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के टिप्स दिए। कोरोना से बचाव के बारे में बताया। कुलपति ने कहा कि कोरोना काल में भी वैज्ञानिक किसानों को कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से तकनीकी ज्ञान दे रहे हैं। इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ. बीआर सिंह, डीन ऐजी डॉ. एनएस राणा, निदेशक शोध डॉ. अनिल सिरोही, निदेशक प्रसार डॉ. एसके सचान, पीआरओ रितुल सिंह, दीपक सिसौदिया, अर्चना मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नहीं हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना को 20 साल हो गए हैं। हर साल स्थापना दिवस पर दो दिवसीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिता होती थी। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के चलते स्थापना दिवस वर्चुअल कार्यक्रम तक ही सिमट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed