फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Schoolgirl on the mobile tower in shamli

दादी ने डांटा तो टावर पर चढ़ गई छात्रा, कर दिया ये खतरनाक काम

Sat, 05 Aug 2017 01:22 PM IST
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान
amarujala.com, Presented by: शाहरुख खान Updated Sat, 05 Aug 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl on the mobile tower in shamli
दादी ने डांटा तो टॉवर पर चढ़ गई छात्रा

शामली के गंगेरू गांव में दादी के धमकाने पर नाराज छात्रा मोबाइल फोन कंपनी के टॉवर पर चढ़ गई। शोरशराबा होने पर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पुलिस, दमकल कर्मी और नायब तहसीलदार भी पहुंच गए। छात्रा को किसी तरह समझाया गया, जिसके चलते करीब चार घंटे बाद वह टॉवर से नीचे उतरी।  

विज्ञापन


कांधला थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी किशोरी के माता-पिता की हत्या हो चुकी है। वह कक्षा 10 की छात्रा है। किशोरी और उसका भाई दादी के साथ रहते हैं। शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दादी ने किशोरी को किसी बात पर डांट दिया। इससे क्षुब्ध किशोरी मोबाइल फोन कंपनी के टॉवर पर चढ़ गई।

विज्ञापन

Schoolgirl on the mobile tower in shamli
छात्रा को बचाने के लिये जाल लेकर खड़े लोग

परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तलाशना शुरू किया, तो पता चला कि किशोरी टॉवर पर चढ़ी हुई है। आशंका थी कि छात्रा टॉवर से गिर न जाए। इसके बाद मौके पर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर कांधला थाना पुलिस के साथ ही दमकल कर्मी और नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छात्रा को मनाने और टावर से नीचे उतरने का प्रयास किया, लेकिन छात्रा नहीं मानी।

करीब चार घंटे तक छात्रा को नीचे उतारने का प्रयास चलता रहा। बाद में छात्रा ने कहा कि वह इसी शर्त पर नीचे उतरेगी कि उसे कोई कुछ नहीं कहेगा। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्रा टॉवर से नीचे उतर आई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed