फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Sawan Somwar: More than 40 thousand Kanwariyas offer Gangajal of attendance at Baba Aughadnath temple in Meer

Sawan Somwar: मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर में आज हाजिरी का जल चढ़ाएंगे 40 हजार से ज्यादा कांवड़िया

Mon, 25 Jul 2022 10:47 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 Jul 2022 10:47 AM IST
सार

मंगलवार को सुबह से त्रियोदशी का जलाभिषेक आरंभ हो जाएगा। चतुर्दशी का मुख्य जलाभिषेक शाम 6:30 बजे आरंभ होगा। ऐसे में बाबा औघड़नाथ मंदिर पर मंगलवार पूरी रात जलाभिषेक होगा।
 

विज्ञापन
Sawan Somwar: More than 40 thousand Kanwariyas offer Gangajal of attendance at Baba Aughadnath temple in Meer
सावन का सोमवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के बाबा औघड़नाथ मंदिर में आज यानी सोमवार को 40 हजार से अधिक कांवड़िया हाजिरी का जल चढ़ाएंगे। मंगलवार को सुबह से त्रियोदशी का जलाभिषेक आरंभ हो जाएगा। चतुर्दशी का मुख्य जलाभिषेक शाम 6:30 बजे आरंभ होगा। ऐसे में बाबा औघड़नाथ मंदिर पर मंगलवार पूरी रात जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन


बाबा औघड़नाथ मंदिर मार्ग पर नैंसी चौराहे से हनुमान चौक और रेड क्वार्ट्स तक। बाबा जी मंदिर से बाबा औघड़नाथ मंदिर तक अस्थायी दुकानें और झूले लग गए हैं। सदर निवासी दिनेश गोयल व गौरव गोयल के तत्वावधान में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ मंदिर के सामने साइकिल स्टैंड परिसर में किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, ऊर्जा मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक अमित अग्रवाल, गौरव चौधरी, मुकेश सिंघल, कमल दत्त शर्मा, संजीव सिक्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


औघड़नाथ मंदिर समिति महामंत्री सतीश सिंघल ने बताया कि मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर समिति के द्वारा 18 सीसीटीवी कैमरे और जिला प्रशासन द्वारा 12 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मंदिर समिति के 30 लोग और 70 सेवादार सोमवार और मंगलवार शिवरात्रि पर विभिन्न व्यवस्थाओं को संभालेंगे। अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल ने बताया कि मंदिर मार्गों पर भी इस बार सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed